प्रकाश झा को खास अंदाज में पर्दे पर कहानी कहने के लिए जाना जाता है, जो आम जनता को काफी आकर्षित भी करता है। हालांकि, काफी समय से उनका कोई बड़ा प्रोजेक्ट बड़े पर्दे पर नहीं आया है। आजकल के दौर में जहां फ्रैंचाइजी फिल्मों का बोलबाला है। ऐसे में प्रकाश झा ने भी हाल ही में 'गंगाजल 3' और 'राजनीति 2' की योजना का खुलासा किया है। साथ ही, उन्होंने इन संभावित परियोजनाओं में अजय देवगन और रणबीर कपूर के शामिल होने पर भी चर्चा की है।
Prakash Jha: क्या राजनीति 2-गंगाजल 3 में नहीं होंगे रणबीर-अजय? जानें आगामी फिल्मों पर प्रकाश झा ने क्या कहा?
प्रकाश झा ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्मों 'राजनीति 2' और 'गंगाजल 3' के बारे में खुलकर बात की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गंगाजल' को एक कल्ट क्लासिक के रूप में माना जाता है, जिसमें अजय देवगन के अमित कुमार के किरदार को बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन पुलिसकर्मी के रूप में सराहा गया था। हालांकि, जब प्रकाश झा ने 'जय गंगाजल' में प्रियंका चोपड़ा के साथ सीक्वल बनाने की कोशिश की थी, जो अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाई। अब फिल्मकार तीसरी कड़ी में एक नया दृष्टिकोण लेकर आ रहे हैं और इसकी स्क्रिप्ट भी पहले ही तैयार हो चुकी है।
इसके अलावा वह 'राजनीति 2' की भी योजना बना रहे हैं। पहले भाग में रणबीर कपूर, अजय देवगन, नाना पाटेकर और मनोज बाजपेयी जैसे सितारे थे। यह फिल्म राजनीति और सत्ता के खेल को दर्शाती है, जिसमें हर किरदार का अपना महत्व था। इन फिल्मों पर बात करते हुए प्रकाश झा ने 'मिड-डे' से कहा, "यह 'गंगाजल' का विस्तार नहीं है, बल्कि एक नई कहानी होगी जो एक हेड कांस्टेबल के बारे में है।" वहीं, 'राजनीति 2' पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, "दूसरी फिल्म पहली फिल्म का विस्तार है। समर प्रताप (रणबीर कपूर का किरदार) विदेश जा चुके हैं, लेकिन वह कहानी का हिस्सा बने रहेंगे।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या अजय देवगन और रणबीर कपूर इन फिल्मों में अपने पुराने किरदारों को फिर से निभाएंगे, तो प्रकाश ने स्पष्ट किया कि इस बारे में कुछ भी कहना अभी मुश्किल है। उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह सकता कि हम कास्ट को फिर से लेंगे। दस साल पहले आप सीधे अभिनेता से मिलकर कहानी सुना सकते थे और उन्हें फिल्म के लिए मना सकते थे। अब अभिनेता खुद स्क्रिप्ट नहीं पढ़ते। उनके सहायक और मैनेजर्स ऐसा करते हैं और आपको उनसे संपर्क करने के लिए कई स्तरों से गुजरना पड़ता है।"
इस बातचीत में प्रकाश झा ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई उपयुक्त भूमिका मिलती है तो वह अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "अगर कोई प्रोजेक्ट होगा, तो उनसे संपर्क किया जाएगा, लेकिन मैं उनसे नियमित संपर्क में नहीं हूं।"
Mahesh Bhatt: इंडियन आइडल 15 के मंच की शोभा बढ़ाने पहुंचे महेश भट्ट, सिंगिंग रियालिटी शो को लेकर कही बड़ी बात