फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलग अंदाज से इन अभिनेत्रियों ने बटोरी सुर्खियां, करीना ने किया था बेबी बंप के साथ रैंप वॉक

Sat, 21 Mar 2020 12:08 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Mar 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Neena Gupta Kareena Kapoor Sushmita Sen Konkona Sen Vidya Balan Broke StereoType
नीना गुप्ता, करीना कपूर, विद्या बालन - फोटो : Social Media

महिलाओं के प्रति कुछ मानसिकताएं सालों से चली आ रही हैं। जैसे महिलाएं या लड़कियां मोटी हैं तो हीरोइन कैसे बन सकती हैं। अकेली मां है बच्चे कैसे पालेगी। शादी से पहले कोई भी लड़की प्रेग्नेंट कैसे हो सकती है? अरे बेबी बंप फ्लॉन्ट नहीं करते। इसी प्रकार की मानसिकता सदियों से चली आ रही हैं। लेकिन बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने इस तरह की मानसिकता को बदलने और महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही शक्तिशाली महिलाओं से रूबरू करवाएंगे।

Neena Gupta Kareena Kapoor Sushmita Sen Konkona Sen Vidya Balan Broke StereoType
kareena kapoor - फोटो : Social Media

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। करीना एक सफल अभिनेत्री के साथ एक सफल मां भी हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त लोगों की इस मानसिकता को बदला कि प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप को नहीं दिखाया जाता। करीना अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कई मौकों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इतना ही नहीं करीना ने इस दौरान लैक्मे फैशन वीक के फिनाले में रैम्प वॉक भी किया।

Neena Gupta Kareena Kapoor Sushmita Sen Konkona Sen Vidya Balan Broke StereoType
sushmita sen - फोटो : social media

सुष्मिता सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 44 साल की हैं। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की। लेकिन फिर भी वो दो बेटियों की सफल सिंगल मदर हैं। सुष्मिता ने साल 2000 में बेटी रेनी को गोद लिया था। इसके 10 साल बाद साल 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता ने समाज की इस धारणा को गलत साबित किया कि एक अकेली मां बच्चों को नहीं पाल सकती। सुष्मिता इन दिनों रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। रोहमन पेशे से मॉडल हैं। सुष्मिता अक्सर दोनों बेटियों और रोहमन के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta Kareena Kapoor Sushmita Sen Konkona Sen Vidya Balan Broke StereoType
Neena Gupta - फोटो : Social Media

नीना गुप्ता
नीना गुप्ता का नाम कौन नहीं जानता। नीना ने सिंगल मदर होने की धारणा को खत्म कर दिया। नीना गुप्ता एक बेटी की मां हैं। नीना की बेटी मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता हैं। सालों पहले नीना वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर रिचर्ड्स को डेट कर रही थीं। मसाबा रिचर्ड्स और नना की ही बेटी हैं। हालांकि रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे और उन्होंने नीना से कभी शादी नहीं की। लेकिन दोनों का किस्सा सभी के बीच आम रहा है। नीना सिंगल मदर के साथ ही बेहतरीन परवरिश का भी अच्छा उदाहरण हैं।

विज्ञापन
Neena Gupta Kareena Kapoor Sushmita Sen Konkona Sen Vidya Balan Broke StereoType
konkona sen sharma - फोटो : file photo

कोंकना सेन शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस से डायरेक्टर बनीं कोंकना सेन शर्मा शादी से पहले ही प्रैग्नेंट हो गई थी। कोंकना ने इस बात को कभी छुपाया नहीं उन्होंने लोगों को खुलकर इस बारे में बताया। कोंकना ने लड़कियों के शादी से पहले प्रैग्नेंट होने की धारणा को खत्म कर दिया। कोंकना के बाद कई और अभिनेत्रियां सामने आईँ जिन्होंने इस बात को खुलकर स्वीकारा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed