फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WOMENS DAY: बॉलीवुड में भी चल रहा महिलाओं का जोर, इस साल डेब्यू करेंगी ये 5 नई हीरोइनें

Thu, 08 Mar 2018 08:19 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
WOMENS DAY NEW 5 HEROINES SOON ENTRY IN BOLLYWOOD
Dhadak

आज के इस डिजिटल युग में भी हम महिलाओं को लेकर कुछ क्षेत्रों में अभी भी ऐसी विचारधारा रखते हैं जिनके बारे में सोचकर खुद पर ही शर्म आ जाती है। एक तरफ हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के चश्मदीद भी बन जाते हैं। विश्व के कुछ हिस्से में आज भी महिलाएं अपने अधिकार के लिए तरस रही हैं तो वहीं कुछ क्षेत्रों में महिलाओं का दबदबा इतना ज्यादा है कि कोई उनके आसपास भी नहीं भटक सकता। अगर ग्लैमर इंडस्ट्री की बात करें तो शुरुआत से ही महिलाओं ने लाइमलाइट पर बाजी मारी हुई है। हीरो से ज्यादा लोग हीरोइनों को देखना पसंद करते हैं और उनके काम की सराहना भी करते हैं। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। आइए इस मौके पर हम आपको बताते हैं उन महिलाओं के बारे में जो इस साल बॉलीवुड में अपना परचम लहराने की पूरी तैयारी में लगी हुई हैं।

WOMENS DAY NEW 5 HEROINES SOON ENTRY IN BOLLYWOOD

सारा अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड हीरो के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जारी है। इस साल के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है।

WOMENS DAY NEW 5 HEROINES SOON ENTRY IN BOLLYWOOD

जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जोरो पर चल रही है। फिल्म जुलाई 2018 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
WOMENS DAY NEW 5 HEROINES SOON ENTRY IN BOLLYWOOD

वारिना हुसैन
सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'लवरात्रि' से डेब्यू करने जा रहे है। फिल्म में आयुष के साथ वारिना हुसैन रोमांस करती नजर आएंगी। वारिना फिल्म 'लवरात्रि' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्मों में आने से पहले वारिना मॉडलिंग करती थीं। वारिना इससे पहले डेयरी मिल्क सिल्क के ऐड में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
WOMENS DAY NEW 5 HEROINES SOON ENTRY IN BOLLYWOOD

बनिता संधू
मॉडल बनिता संधू सूजीत सरकार की फिल्म अक्टूबर से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वह इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन के साथ काम करती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में की जा रही है। इस साल के अंत तक फिल्म रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed