फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Article 370 OTT Release: इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी यामी की 'आर्टिकल 370', जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Thu, 18 Apr 2024 09:35 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 18 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

फिल्म आर्टिकल 370 फरवरी में देशभर में रिलीज हुई थी। फिल्म 'आर्टिकल 370' कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने और इसके खिलाफ सरकार की लड़ाई पर आधारित है। दर्शक शुरुआत से ही इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Yami Gautam Priyamani And Aditya Dhar Film Article 370 OTT Release Date And Platform Know Details
आर्टिकल 370 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' को दर्शकों की तरफ से खूब सराहना मिली है। इसके साथ ही फिल्म में यामी के अभिनय प्रदर्शन की भी खूब तारीफ हुई है। यह फिल्म फरवरी में देशभर में रिलीज हुई थी। फिल्म 'आर्टिकल 370' कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने और इसके खिलाफ सरकार की लड़ाई पर आधारित है। दर्शक शुरुआत से ही इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए फिल्म की ओटीटी रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है।

Yami Gautam Priyamani And Aditya Dhar Film Article 370 OTT Release Date And Platform Know Details
आर्टिकल 370 - फोटो : इंस्टाग्राम

यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दर्शक इस फिल्म को अब नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर साझा कर लिखा, 'अपना रिमाइंडर सेट कर लें। आर्टिकल 370 कल नेटफ्लिक्स पर आ रही है।'  

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


 

Yami Gautam Priyamani And Aditya Dhar Film Article 370 OTT Release Date And Platform Know Details
आर्टिकल 370 - फोटो : इंस्टाग्राम

'आर्टिकल 370' कल यानी की 19 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है। आदित्य सुहास और जंभाले द्वारा निर्देशित ये फिल्म राजनीतिक साजिश, राष्ट्रीय सुरक्षा और धड़कनें बढ़ा देने वाले एक्शन सीन से बुनी दर्शकों के सामने मनोरंजक कहानी पेश करती है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। 

इम्तियाज ने चमकीला के लिए दिलजीत से अपनी पहली मुलाकात को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam Priyamani And Aditya Dhar Film Article 370 OTT Release Date And Platform Know Details
आर्टिकल 370 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस फिल्म की देश के बड़े-बड़े राजनेताओं ने भी जमकर तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'मैंने सुना है कि इस सप्ताह अनुच्छेद 370 पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है। यह अच्छी बात है क्योंकि इससे लोगों को सही जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ की थी।

विज्ञापन
Yami Gautam Priyamani And Aditya Dhar Film Article 370 OTT Release Date And Platform Know Details
आर्टिकल 370 - फोटो : इंस्टाग्राम

आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 370' पहले दिन से सिनेमाघरों में तारीफें लूटने में सफल रही है। ये फिल्म बी 62 स्टूडियो और जियो स्टूडियो के तहत लोकेश धर, आदित्य धर और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में यामी गौतम के अलावा प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर भी अहम रोल में नजर आए हैं। 

The Beekeeper: जेसन स्टैथम-जोश हचरसन की 'द बीकीपर' की ओटीटी पर दस्तक जल्द, जानें कब और कहां उठा सकेंगे लुत्फ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed