शाहरुख खान की फिल्म जीरो के साथ रिलीज हुई यश की KGF का आज भी बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने जहां पहले सप्ताह 21.45 करोड, दूसरे सप्ताह में 11.50 करोड़ और तीसरे सप्ताह में 7.44 करोड का कारोबार करते हुए कुल कमाई 40.39 करोड़ कर ली है।
यश की KGF के नाम दर्ज हुआ ये शानदार रिकॉर्ड, ONLINE लीक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यश की फिल्म KGF पहली कन्नड़ फिल्म बन गई है। फिल्म ने अब तक सभी वर्जन्स को मिलाकर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जो किसी कन्नड़ फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। ये कलेक्शन तब है जब तमिलरॉकर्स ने केजीएफ चैप्टर 1 मूवी (KGF Chapter 1) को लीक कर दिया है। ये मूवी फुल हिंदी में इंटरनेट पर मौजूद है और लोग धड़ल्ले से इसे डाउनलोड कर रहे हैं।
Rocking Star @TheNameIsYash 's #KGF becomes the 1st Kannada movie to enter ₹ 200 Crs WW Gross Club..
Congrats Team! pic.twitter.com/n7j3aoYgug
साऊथ की फिल्म होते हुए भी लोगों को इस फिल्म के एक्शन काफी पसंद आ रहे हैं। केजीएफ 70 करोड़ के बजट में बनी है। जबकि भारत में ही इस फिल्म ने कुल 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हिंदी में फिल्म फायदे में चल रही है। बता दें इस फिल्म को पूरा करने में 1000 दिन लगे हैं क्योंकि ये फिल्म दो भागों में बनाई गई है।