फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यशराज ने किया ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' का ऐलान, अब तक की होगी सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

Mon, 15 Jul 2019 04:52 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 15 Jul 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Yash Raj Films is officially announced Hrithik Roshan and Tiger Shroff with Teaser of film War
War - फोटो : amar ujala mumbai
यशराज फिल्म्स ने इस साल दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली अपनी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम फाइटर्स नहीं होगा। यह फिल्म वॉर के नाम से जानी जाएगी। फिल्म का यह नाम इसके विषय को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। 
Yash Raj Films is officially announced Hrithik Roshan and Tiger Shroff with Teaser of film War
war teaser - फोटो : instagram
नई पीढ़ी के दो सबसे लोकप्रिय एक्शन सितारों की इस फिल्म को लेकर दर्शक कई महीनों से उत्सुक रहे हैं, फिल्म का टीजर भी आज रिलीज कर दिया गया। साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के तौर पर प्रचारित की जा रही फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दोनों अब तक के अनदेखे एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। इन दृश्यों में कुछ एक्शन सीन तो सांसें रोक देने वाले बताए जा रहे हैं जिन्हें करने के लिए दोनों सितारों ने अपनी जान कई बार जोखिम में डाली है। 
Yash Raj Films is officially announced Hrithik Roshan and Tiger Shroff with Teaser of film War
war teaser - फोटो : Twitter
यशराज फिल्म्स ने फिल्म के नाम का ऐलान सोमवार को अचानक बिना किसी पूर्व घोषणा के करके हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को हैरत में डाल दिया। फिल्म वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अमर उजाला को बताया, ‘मौजूदा दोर के दो सबसे बड़े और सबसे अच्छे एक्शन सुपरस्टार्स को एक साथ एक दूसरे के खिलाफ लाने के बाद फिल्म का नाम ऐसा ही होना चाहिए था जो इसके विषय के अनुरूप हो। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दोनों एक दूसरे से पूरी निर्दयता और खतरनाक आक्रमकता के साथ भिड़ने वाले हैं। फिल्म को इस तरह से बनाया गया है कि यह हिंदुस्तानी दर्शकों के साथ साथ हिंदी सिनेमा के दुनिया भर में फैले प्रशंसकों को भी रास आए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Raj Films is officially announced Hrithik Roshan and Tiger Shroff with Teaser of film War
war teaser - फोटो : Twitter
फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन के अपोजिट हीरोइन वाणी कपूर होंगी। दो अक्टूबर को रिलीज होने जा रही ये फिल्म देश में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। आपको बता दें कि इन दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 सिनेमाघरों में रिलीज है। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed