सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के जेएनयू दौरे से लेकर कंगना और दिलजीत के ट्विटर वॉर तक, ये हैं साल 2020 के सबसे बड़े विवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 22 Dec 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
year 2020 biggest controversies from deepika padukone visit to jnu to kangana ranaut legal battle
इस साल ये बॉलीवुड सितारे कॉन्ट्रोवर्सी में रहे - फोटो : AMAR UJALA

इस साल बॉलीवुड जगत में कई तरह के उठापटक देखने को मिले। बॉलीवुड सितारों की आकस्मिक मौत से लेकर कोरोना के मामलों, ट्विटर वॉर और मानहानि के केस तक कई सेलिब्रिटी चर्चा में रहे। हमने कई बार सेलिब्रिटीज के ट्वीट्स और पोस्ट को हेडलाइन बनते देखा है लेकिन इस साल उनके सोशल मीडिय पर बातचीत भी अलग स्तर पर पहुंच गई और विवाद पैदा करने लगी। आइए ऐसी ही कुछ कॉन्ट्रोवर्सी को देखते हैं, जिन्होंने इस साल तहलका मचा दिया।

Trending Videos
year 2020 biggest controversies from deepika padukone visit to jnu to kangana ranaut legal battle
deepika padukone jnu violence - फोटो : अमर उजाला

इस साल की शुरुआत यानि कि जनवरी 2020 में दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक के प्रोमोशन के लिए हेडलाइंस में थीं लेकिन दीपिका जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जाना भी किसी बड़ी हेडलाइन से कम नहीं था। जेएनयू में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ खड़े छात्रों का समर्थन करने दीपिका पादुकोण वहां पहुंची थीं। इसके बाद दीपिका पादुकोण को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया और उनकी फिल्म छपाक को बॉयकॉट करने की मांग होने लगी। दीपिका पादुकोण मात्र दस मिनट के लिए जेएनयू के दौरे पर गई थीं लेकिन ये विवाद काफी लंबे समय तक चला। कई लोगों ने दीपिका के इस दौरे को अपनी फिल्म छपाक के लिए प्रोमोशन स्टंट बताया था। इसके अलावा ड्रग मामले में एनसीबी की ओर से दीपिका को समन भेजना और उनका पेश होना भी विवादों में रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
year 2020 biggest controversies from deepika padukone visit to jnu to kangana ranaut legal battle
सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

ये महामारी की शुरुआत का समय है, जब कनिका कपूर कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं और उसके बाद भी कई इवेंट्स में शामिल हुई थीं। कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनने को मिली। उस समय पर सेल्फ क्वारंटीन को लेकर गाइडलाइंस और नियम नहीं बनाए गए थे। कनिका लंदन से आकर लखनऊ में एक पार्टी अटेंड करने चली गई थीं, जिसके बाद कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जबकि कनिका कपूर पर लोग इसलिए गुस्सा हो रहे थे कि वो लंदन से भारत आकर अपने घर में क्यों नहीं रुकी और अपने परिवार वालों के साथ फंक्शन या पार्टी में शिरकत क्यों हो रही थीं।

year 2020 biggest controversies from deepika padukone visit to jnu to kangana ranaut legal battle
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत इस साल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बनी। सुशांत की मौत के मामले में बॉलीवुड के नेपोटिज्म से लेकर बॉलीवुड माफिया तक कई लोगों पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल चला। कई महीनों तक सुशांत के फैंस न्याय की गुहार लगाते रहे, हालांकि इस मामले में अब तक हत्या करने जैसी बात सामने नहीं आई है। इस मामले की जांच सीबीआई से लेकर एनसीबी तक ने की। यहां तक कि एनसीबी आज भी मुंबई में कई ठिकानों पर ड्रग की जांच कर रही है और छापेमारी कर रही है। अगस्त में मुंबई पुलिस से लेकर ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
year 2020 biggest controversies from deepika padukone visit to jnu to kangana ranaut legal battle
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग मामले में हिरासत में लिए जाने के बाद से रिया चक्रवर्ती कई दिनों तक हेडलाइंस का हिस्सा बनती रहीॆ। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आरोप लगाया कि वो उनके बेटे को ड्रग सप्लाई करती थीं और सुशांत को उनके घरवालों से दूर रखती थीं। सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग सप्लाई के मामले में हिरासत में ले लिया था। एक महीना जेल में रहने के बाद रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई थी। इसके अलावा उनके भाई शौविक को हाल ही में कोर्ट से जमानत मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed