फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2022 Flop Actors: अक्षय ही नहीं इन स्टार्स ने भी लगाई फ्लॉप की झड़ी, एक या दो नहीं दीं तीन से चार डिजास्टर

Fri, 04 Nov 2022 10:35 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
Year 2022 Box Office Flop Akshay Kumar Aamir Khan Laal Singh Chaddha Ranveer Singh Shahid Kapoor Saif Ali Khan
फ्लॉप एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस के लिहाज से साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। देखते-ही-देखते बॉलीवुड की एक के बाद एक 63 फिल्में फ्लॉप होती चली गईं। साल 2022 के 10 महीने बीत चुके हैं और अब तक बॉलीवुड की केवल तीन फिल्में ही अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर पाई हैं।  अक्षय कुमार, आमिर खान, अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स जिनके नाम से ही फिल्में चल जाया करती थीं, इस बार तो वह भी फेल हो गए हैं। आज आपको अपनी इस रिपोर्ट में उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है, जिनकी इस साल एक भी फिल्म कामयाब नहीं हो पाई। पढ़िए...

Year 2022 Box Office Flop Akshay Kumar Aamir Khan Laal Singh Chaddha Ranveer Singh Shahid Kapoor Saif Ali Khan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
साल 2022 में फ्लॉप हुए एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय कुमार पहले नंबर पर हैं। खिलाड़ी कुमार कहलाने वाले अभिनेता की इस साल बैक-टू-बैक चार फिल्में फ्लॉप हुईं। बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु में से कोई भी अपनी लागत तक वसूल नहीं कर पाई।

Year 2022 Box Office Flop Akshay Kumar Aamir Khan Laal Singh Chaddha Ranveer Singh Shahid Kapoor Saif Ali Khan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की इस साल पांच फिल्में आईं। इसमें से चार रिलीज हो गईं और एक दस्तक देने वाली है। हालांकि, चारों में से एक भी ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हो पाई। झुंड, रनवे 34 और गुडबाय तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। लेकिन, ब्रह्मास्त्र हिट साबित हुई। अब इस महीने उनकी फिल्म ऊंचाई रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year 2022 Box Office Flop Akshay Kumar Aamir Khan Laal Singh Chaddha Ranveer Singh Shahid Kapoor Saif Ali Khan
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी इस साल दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रहे। चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' सुपरफ्लॉप साबित हुई और मेकर्स को करोड़ों का नुसकान झेलना पड़ा। 

विज्ञापन
Year 2022 Box Office Flop Akshay Kumar Aamir Khan Laal Singh Chaddha Ranveer Singh Shahid Kapoor Saif Ali Khan
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन
अजय देवगन की भी साल 2022 में चार फिल्में रिलीज हुईं। इसमें से सुपरहिट साबित होने वाली फिल्मों- गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में अभिनेता का कैमियो था। लेकिन, मुख्य भूमिका वाली फिल्में जैसे 'रनवे 34' और 'थैंक गॉड' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं दिखा पाईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed