पिछले कुछ समय में हमारे यहां बायोपिक फिल्म हिट-सुपर हिट हो रही हैं, उसे देख अनेक फिल्मकार अब बायोपिक फिल्म बनाने में जुट गए हैं। इसलिए देश में जल्द ही बायोपिक फिल्मों का तूफान आने को है। लेकिन इस साल भी कई बड़ी बायोपिक फिल्में रिलीज हुई हैं। आइए साल के खत्म होने से पहले बात करते हैं उन बायोपिक फिल्मों की जो इस साल रिलीज हुईं।
Year Ender 2019: इस साल खूब हिट हुआ बायोपिक फॉर्मूला, कोई बना PM तो किसी ने लक्ष्मीबाई बन जीता दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 जनवरी 2019 को द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। अपनी दमदार एक्टिंग से अनुपम ने सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
'मणिकर्णिका -द क्वीन ऑफ झांसी'
25 जनवरी को 'मणिकर्णिका -द क्वीन ऑफ झांसी' रिलीज हुई थी। 'मणिकर्णिका' रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर थी। बता दें कि कंगना रनौत ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की थी। इसके साथ ही फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए थे, लेकिन फिर भी फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
ठाकरे
निर्देशक अभिजीत पांसे की 'ठाकरे' शिव सेना संस्थापक और महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले बाला साहब ठाकरे की जीवन गाथा थी। इसलिए इसे हिंदी के साथ मराठी में भी प्रदर्शित किया गया था। फिल्म में ठाकरे की भूमिका अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने और उनकी पत्नी की भूमिका अमृता राव ने निभाई थी।
पीएम नरेंद्र मोदी
देश के प्रधानमंत्री पर भी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म बन चुकी है। फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज हुई थी। इस बायोपिक में विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था। फिल्म न तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा पाई और न ही विवेक ओबेरॉय अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बना पाए। लोगों ने सिरे से फिल्म को नकार दिया।