साल 2019 जल्द हम सभी को अलविदा कहने वाला है। अन्य साल की तरह ये साल कई मायनों में खास रहा। इस साल जहां कई बॉलावुड फिल्में ब्लॉकबास्टर रही तो कुछ गानों ने भी दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी। साल 2019 में कई गाने रीक्रिएट होकर सुपरहिट साबित हुआ वहीं बहुत से नए गानों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। साल के खत्म होने से पहले आज हम आप सभी को साल 2019 के सुपरहिट गानों से रुबरू करवाते हैं।
Year Ender: "बेख्याली' से लेकर 'दिल का टेलीफोन' तक, इस साल इन गानों ने लूट ली महफिलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाना- बेख्याली
ये गाना अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह का है। जून में रिलीज हुए इस गाने को दर्शक अभी तक काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को सचेत टंडन ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है।
गाना- वास्ते
ये इस साल यू्ट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाला गाना बना है। गाने वास्ते को मशहूर म्यूजिक कंपोज़र तनिष्क बागची ने बनाया है। 6 अप्रैल को टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वास्ते गाने के म्यूजिक वीडियो ने अभी तक 63 करोड़ व्यूज पार कर लिए हैं। वास्ते को ध्वनि भानुशाली ने गाया है।
गाना- साकी साकी
बॉलीवुड में इस साल गाने रीक्रिएट करने की बाढ़ देखने को मिली। आए दिन किसी ना किसी पुराने गाने को रीक्रिएट कर ही दिया जाता है। इनमें से कई गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्हीं में से एक था साकी साकी गाना। ये गाना जॉन अब्राहम की बाटला हाउस का है। ओरिजिनल ये गाना साल 2004 में आई फिल्म मुसाफिर का था।
गाना- अपना टाइम आएगा
ये गाना अभिनेता रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म गली ब्वॉय का है। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया। खास बात ये है कि अपना टाइम आएगा को फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह ने खुद गाया है।