सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Year Ender 2020: सोनम कपूर से लेकर मिलिंद सोमन तक, इस साल सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हुए बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 22 Dec 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Year ender 2020 List of Bollywood celebs who got brutally trolled in this year on social media
बॉलीवुड सेलेब्रिटी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड स्टार्स अब सिर्फ फिल्में ही नहीं करते बल्कि देश-दुनिया में हो रहे कई मुद्दों पर अपनी बात भी रखते हैं। हालांकि हर बार फैंस को अपने स्टार्स की बातें पसंद आए ये जरूरी नहीं हैं। सोशल मीडिया पर स्टार्स अक्सर अपनी व्यक्तिगत राय बयान करते हैं या फिर इंटरव्यू के जरिए अपनी बात दर्शकों तक पहुंचाते हैं। हालांकि कई बार फैंस को अपने सितारों की बात अच्छी नहीं लगती और वो उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन चंद सितारों के बारे में जिन्हें साल 2020 में कभी अपने बयान के चलते तो कभी दूसरे विवाद के कारण ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।

Trending Videos
Year ender 2020 List of Bollywood celebs who got brutally trolled in this year on social media
आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhatt

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट साल 2020 में ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के अचानक हुए निधन के बाद से फैंस सभी स्टार किड्स को ट्रोल करने लगे थे। इसके चलते आलिया भट्ट भी ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। आलिया को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में दिए गए एक स्टेटमेंट के लिए ट्रोल किया गया था जिसमें उन्होंने हुकअप, मैरिज और किल के ऑप्शन में किल के लिए सुशांत का नाम लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year ender 2020 List of Bollywood celebs who got brutally trolled in this year on social media
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस साल ट्रोलिंग का जबरदस्त शिकार हो गईं। सुशांत के निधन के बाद से सोनम ने रिया चक्रवर्ती का बचाव करते हुए पोस्ट किया था कि किसी के मौत के लिए उसकी एक्स गर्लफ्रेंड, गर्लफ्रेंड और साथ काम करने वालों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। इसके बाद फैंस ने सोनम को उनकी ही एक क्लिप शेयर करते हुए ट्रोल किया जहां कॉफी विद करण शो में सोनम ने सुशांत के लिए कहा था कि वो उन्हें नहीं जानती हैं और सुशांत उन्हें हॉट नहीं लगते हैं।

Year ender 2020 List of Bollywood celebs who got brutally trolled in this year on social media
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

मिलिंद सोमन

55 की उम्र में 25 साल के लोगों को फिटनेस में मात देने वाले मिलिंद सोमन भी इस साल सुर्खियों में छाए रहे। मिलिंद ने अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर बीच पर न्यूड दौड़ते हुए एक तस्वीर पोस्ट कर दी। इसके बाद से फैंस ने सोशल मीडिया पर मिलिंद सोमन को काफी ट्रोल किया। इतना ही नही उनके ऊपर एफआईआर भी दर्ज हो गई थी।

विज्ञापन
Year ender 2020 List of Bollywood celebs who got brutally trolled in this year on social media
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका ने सबसे पहले 2020 की शुरूआत में जेएनयू जाकर काफी हंगामा मचा दिया था। फिल्म छपाक को प्रमोट करने के लिए दीपिका जेएनयू उस वक्त पहुंची थी जब छात्र फीस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में फैंस ने दीपिका को काफी ट्रोल किया। इलके अलावा ड्रग केस में उनका नाम सामने आने के चलते भी दीपिका को फैंस ने काफी ट्रोल किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed