फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लेकर भारती सिंह की गिरफ्तारी तक, 2020 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं ये खबरें

Thu, 17 Dec 2020 05:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 17 Dec 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Year ender 2020: Top 7 bollywood sensational news of year 2020 which made the year more controversial
मनोरंजन जगत खबरें जिसने फैंस के होश उड़ा दिए - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2020 अपने आखिरी पड़ाव पर है और लोग जल्द से जल्द इसके बीत जाने का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो हर जाता हुआ साल अपने पीछे कई यादें छोड़ जाता है, लेकिन साल 2020 को लोग बिल्कुल भी याद नहीं करना चाहते। इसके पीछे कई वजह है जैसे कोरोना वायरस का कहर और सेलेब्रिटीज का अचानक हमें छोड़कर चले जाना। हालांकि इस साल बहुत से सेलेब्स के घर खुशियां भी आईं। अब इस जाते हुए साल को याद करते हुए हम आपको बताएंगे बॉ़लीवुड की उन बड़ी घटनाओं के बारे में जिन्होंने लोगों के होश उड़ा दिए।

Year ender 2020: Top 7 bollywood sensational news of year 2020 which made the year more controversial
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनोरंजन और ड्रग कनेक्शन

साल 2020 में बहुत से सितारों ने अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अपने फैंस को रोता छोड़ गए। हालांकि साल की सबसे शॉकिंग खबर तब सामने आई जब 34 साल के प्रतिभावान एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आई। सुशांत के सुसाइड ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया। कई लोगों का कहना था कि ये आत्महत्या का मामला नहीं बल्कि हत्या का मामला है। इसके बाद से ये केस सीबीआई और फिर एनसीबी के पास पहुंचा। इस केस की जांच अभी भी जारी है।

Year ender 2020: Top 7 bollywood sensational news of year 2020 which made the year more controversial
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी के पास केस पहुंचते ही बॉलीवुड और टीवी के कई बड़े सितारों के नाम ड्रग्स केस में सामने आए। टीवी एक्टर सनम जौहर और अबिगेल पांडे के घर जांच हुई और कुछ मात्रा में चरस मिला। इतना ही नहीं कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर से गांजा मिला और एनसीबी ने उन्हें 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारों का नाम ड्रग्स कनेक्शन में सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year ender 2020: Top 7 bollywood sensational news of year 2020 which made the year more controversial
नोरा फतेही, टैरेंस लुईस - फोटो : Twitter- @terence_here

नोरा फतेही और टेरेंस लुईस का मॉर्फ्ड वीडियो
 
इंडियाज बेस्ट डांसर के जज टेरेंस लुईस भी अपने एक वीडियो के चलते काफी ज्यादा विवादों में आ गए थे। दरअसल रिएलिटी शो में जज बनीं एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के साथ टेरेंस का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में टेरेंस नोरा के butt को छूते नजर आ रहे थे। इसे लेकर टेरेंस को हर जगह ट्रोल किया जाने लगा कि उन्होंने नोरा के साथ बद्तमीजी की है। हालांकि तब नोरा खुद सामने आईं और उन्होंने टेरेंस का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था और वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया गया है।

विज्ञापन
Year ender 2020: Top 7 bollywood sensational news of year 2020 which made the year more controversial
गोविंदा और कृष्णा

गोविंदा और कृष्णा का झगड़ा

कृष्णा अभिषेक इन दिनों कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में नजर आ रहे हैं। उनकी कॉमेडी फैंस को काफी पसंद आती हैं। कृष्णा भी कपिल की तरह शो में आने वाले हर गेस्ट का सम्मान करते हैं। हालांकि उनकी अपने मामा गोविंदा से लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में जब कपिल ने गोविंदा को शो में बुलाया तो उस एपिसोड में कृष्णा कहीं नजर नहीं आएं। कृष्णा का शो में ना आना एक बार फिर उनके अपने मामा के साथ रिश्ते का सच बता गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed