Year Ender 2023: एक्शन फिल्मों के नाम रहा यह साल, 2023 में इन मूवीज ने की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की शुरुआत शाहरुख खान के पठान से हुई थी। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस समय सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म से शाहरुख खान चार साल बाद जबर्दस्त वापसी करने में कामयाब रहे थे। बॉक्स ऑफिस पर इसने 543.09 करोड़ का कारोबार किया था। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही थी।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जवान है। फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म हिंदी पट्टी के साथ साउथ के लोगों को भी खूब पसंद आई थी। फिल्म में किंग खान डबल रोल में नजर आए थे। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में समाज से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए गए थे, जो लोगों के दिलों के जीतने में कामयाब रहे थे। बॉलीवुड में 600 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली यह पहली फिल्म बनी थी।
बॉलीवुड में सनी देओल की पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में होती है। 90 के दशक से लेकर अब तक वे कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साल 2023 सनी के लिए काफी यादगार रहा है। इस साल आई उनकी गदर 2 साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। यही वजह है कि फिल्म 500 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
रणबीर कपूर की एनिमल इसी साल एक दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह बना चुके संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। जबर्दस्त एक्शन से भरपूर यह फिल्म लगभग 540 करोड़ की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि फिल्म 550 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन करने में सफल साबित होगी।
Trisha: दक्षिण की अभिनेत्री तृषा की 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी, इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर