फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Mehra: जानिए कौन हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के करण मेहरा, जो पत्नी से मारपीट के आरोप में हुए गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 01 Jun 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
yeh rishta kya kehlata hai Actor Karan Mehra Lesser Knoen Facts
करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन पर पत्नी के साथ मारपीट का आरोप है। हालांकि बाद में करण को बेल मिल गई। करण की पत्नी निशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति ने उनके साथ पहले लड़ाई की और फिर मारपीट पर उतारू हो गए। करण मेहरा पर धारा 336, 337, 332, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



पहले से आ रही थीं अनबन की खबरें
करण मेहरा और निशा के बीच अनबन की खबरें काफी पहले से आ रही थीं लेकिन एक इंटरव्यू में करण ने इन खबरों को निराधार बताया था। करण ने पांच साल निशा को डेट करने के बाद उनसे साल 2012 में शादी की थी। दोनों पेशे से एक्टर हैं। करण को उनके फैंस नैतिक के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में लंबे समय तक काम किया है।

yeh rishta kya kehlata hai Actor Karan Mehra Lesser Knoen Facts
करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

करण मेहरा का जन्म 10 सितंबर 1982 पंजाब के जालंधर में हुआ था। उन्होंने निफ्ट से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद वे एक्टिंग में करियर बनाने मुंबई चले गए। मुंबई जाते ही करण ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम करना शुरू कर दिया।  उनका पहला सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सुपरहिट रहा।

yeh rishta kya kehlata hai Actor Karan Mehra Lesser Knoen Facts
करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो के बाद उन्हें घर-घर में नैतिक के नाम से जाना जाने लगा। करण ने टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काम किया है। उनकी पहली फिल्म लव स्टोरी 2050 थी लेकिन इस फिल्म में उन्हें अधिक पसंद नहीं किया गया। इसके बाद वे कुछ गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आए हैं। उन्हें टीवी एक्टर के तौर पर ही जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yeh rishta kya kehlata hai Actor Karan Mehra Lesser Knoen Facts
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, करण मेहरा और निशा रावल (पत्नी) की मुलाकात साल 2008 में फिल्म 'हंसते हंसते' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण मेहरा बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। एक्टर होने के साथ-साथ करण मेहरा फैशन ग्रेजुएट भी हैं। निशा को देखते ही करण मेहरा को उनसे प्यार हो गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी। निशा और करण का एक बेटा है कविश।

विज्ञापन
yeh rishta kya kehlata hai Actor Karan Mehra Lesser Knoen Facts
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता करण मेहरा टीवी की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ लीड रोल में हिना खान थीं, जिन्होंने अक्षरा का रोल निभाया था। करण ने 'बिग बॉस 10' में भी भाग लिया था और निशा के साथ 'नच बलिए 5' और 'किचन चैंपियन 5' का भी हिस्सा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed