फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashii Khanna: राशि खन्ना ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- वाणी कपूर ने डाला था मुंबई आने का दवाब

Tue, 30 May 2023 06:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 May 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Yodha Actress Rashii Khanna Revealed Vaani Kapoor Forced to come to Mumbai
वाणी कपूर, राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राशि खन्ना एक जानी मानी अदाकारा हैं। वह साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होने को लेकर खुलकर बात की। इस बातचीत में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी बेस्टफ्रेंड वाणी कपूर ने ही उन्हें मायानगरी आने के लिए मजबूर किया था, क्योंकि वह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उनके इस खुलासे ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। 


Sanjay Dutt: संजय दत्त ने जेल जाने से एक दिन पहले की थी फिल्म 'जंजीर' की डबिंग, अपूर्व लाखिया ने किया खुलासा

Yodha Actress Rashii Khanna Revealed Vaani Kapoor Forced to come to Mumbai
वाणी कपूर, राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मैशेबल इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में राशि ने बताया कि कैसे वह एक दोस्त के साथ मुंबई में रहती थीं। आगे उन्होंने इस राज पर से पर्दा उठाते हुए बताया कि वह वाणी कपूर थीं, जिनके साथ वह शहर चली आई थीं। उन्होंने कहा, “वह एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं, जबकि मैं पढ़ना चाहती थी। मैं जो नौकरी करना चाहती थी उसके लिए मास्टर्स करने की मेरी इच्छा थी। गर्मी की छुट्टियों में हमने मुंबई आने का फैसला किया। मेरे माता-पिता काफी उत्साहित थे क्योंकि मैं टॉपर थी। वे कहते थे कि जाओ और पढ़ाई के अलावा कुछ करो। जाओ जी लो अपनी जिंदगी टाइप्स।”
Martin Scorsese: पोप फ्रांसिस से मिले मार्टिन स्कोर्सेसे, जीसस पर फिल्म बनाने का किया एलान

Yodha Actress Rashii Khanna Revealed Vaani Kapoor Forced to come to Mumbai
वाणी कपूर, राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

राशि ने आगे बताया कि जैसे ही वे शहर पहुंचे, उन्होंने कुछ पॉकेट मनी के लिए विज्ञापनों के लिए ऑडिशन देना भी शुरू कर दिया। कुछ महीनों के भीतर उनके हाथ 'मद्रास कैफे' लग गई। वहीं, वाणी ने वाईआरएफ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
Zara Hatke Zara Bachke: विक्की कौशल की फिल्म में कटरीना को इस वजह से नहीं किया कास्ट, निर्देशक ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Yodha Actress Rashii Khanna Revealed Vaani Kapoor Forced to come to Mumbai
वाणी कपूर, राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी भी फिल्में करने के लिए उत्सुक नहीं थीं, क्योंकि उन्हें लगा कि यह दुनिया उनके लिए नहीं है। राशि ने कहा, “मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। मुझे हमेशा लगता था कि कोई मेरा साथ नहीं देगा। मैंने मद्रास कैफे के लिए ऑडिशन देने से भी मना कर दिया था, लेकिन टीम लगातार बनी रही। जब मुझे फोन आया कि मुझे फाइनल कर लिया गया है, तो मुझे अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना आसान होगा।"
Priyanka Chopra: करण जौहर ने प्रियंका से पूछी शादी में न बुलाने की वजह, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
Yodha Actress Rashii Khanna Revealed Vaani Kapoor Forced to come to Mumbai
वाणी कपूर, राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मद्रास कैफे में डेब्यू करने के बाद, राशि खन्ना ने दक्षिण में कई फिल्में कीं। उन्होंने अजय देवगन की रुद्रा के साथ अपनी डिजिटल शुरुआत की और हाल ही में फर्जी में शाहिद कपूर के साथ अभिनय किया। राशि सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा में भी जल्द ही नजर आने वाली हैं।
Jr NTR: छुट्टियों पर भी 'देवरा' की तैयारियां कर रहे जूनियर एनटीआर, जिम में बहा रहे जमकर पसीना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed