अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए बेकरारी से इंतजार कर रहे दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। एक बार फिर इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी।
Sidharth Malhotra: फिर बदली 'योद्धा' की रिलीज डेट, अब इस दिन दस्तक देगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस 'योद्धा' की रिलीज के लिए जितने बेताब हैं, उनका इंतजार उतना ही बढ़ रहा है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अब यह फिल्म 15 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक ट्रेड विश्लेषक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे ने किया है।
यह दूसरी बार है जब फिल्म की रिलीज डेट बदली गई है। पहले यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होनी तय हुई थी। मगर, मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव किया और फिर नई तारीख जुलाई 2023 तय हुई। अब एक बार फिर इसमें बदलाव किया गया है। अब फिल्म सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Shehnaaz Gill: जल्द प्रोड्यूसर की कुर्सी पर विराजेंगी शहनाज गिल? एक्ट्रेस ने खुद कही यह बात
अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा था, 'बतौर आर्टिस्ट, आप स्क्रिप्ट पर काम करना पसंद करते हैं और ऐसा काम करना चाहते हैं, जिसमें आप अपना बेस्ट दे सकें। इस फिल्म में मेरा बिल्कुल नया वर्जन देखने को मिलेगा, मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं।'
Sangharsh 2 Trailer: बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए खेसारी, देशभक्ति में पगी दिखी भोजपुरी फिल्म
सिद्धार्थ इस फिल्म के अलावा अपने डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी की आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए सिद्धार्थ जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देंगे। इसमें उनके साथ विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी अहम रोल में नजर आएंगे। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Sushmita Sen: तलवारबाजी के साथ आर्या 3 के शूट पर सुष्मिता सेन ने किया कमबैक, धाकड़ अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस