फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिथुन की मोहब्बत में मौत के कगार पर पहुंच गई थीं योगिता बाली, किशोर कुमार को दिया था तलाक

Tue, 13 Aug 2019 11:44 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 13 Aug 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Yogeeta Bali birthday special, life facts of yogeeta bali Kishore Kumar third wife
bollywood flashback yogeeta bali
योगिता बाली, इन्हें बीते जमाने की एक्ट्रेस कहें, गीता बाली की भांजी कहें, किशोर कुमार की पूर्व तीसरी पत्नी कहें या अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी कहें, बात तो एक ही है। 13 को मुंबई में जन्मीं योगिता बाली ने कई फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'आखिरी बदला' 1989 में आई थी। बता दें कि योगिता ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए अपने पहले पति किशोर कुमार को तलाक दिया था। किशोर-योगिता की शादी मात्र 2 साल ही चल पाई थी। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं मिथुन और योगिता बाली की लव स्टोरी के बारे में...
Yogeeta Bali birthday special, life facts of yogeeta bali Kishore Kumar third wife
bollywood flashback yogeeta bali
क्या आपको मालूम है कि योगिता किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं, लेकिन शादी के महज दो साल बाद दोनों अलग हो गए। उस दौर की अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक योगिता की जिंदगी में मिथुन आ चुके थे, इसलिए उन्होंने किशोर कुमार को तलाक दे दिया था। योगिता और मिथुन ने 1979 में शादी कर ली थी। दोनों की शादी के बाद किशोर कुमार बहुत नाराज हो गए थे। इसका नतीजा ये हुआ कि किशोर कुमार ने मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना भी छोड़ दिया था। 
Yogeeta Bali birthday special, life facts of yogeeta bali Kishore Kumar third wife
bollywood flashback yogeeta bali
मिथुन और योगिता की जिंदगी अच्छी चल रही थी। 1985 में मिथुन और श्रीदेवी के अफेयर की खबरे आईं। रिपोर्टेस की माने तो दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इस बात की पुष्टि खुद मिथुन ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान की थी। इस बारे में जैसे ही योगिता को मालूम हुआ तो उन्होंने बहुत सारी दवाइयां एक साथ खा ली थी, जिस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद मिथुन को वापस योगिता के पास आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogeeta Bali birthday special, life facts of yogeeta bali Kishore Kumar third wife
sridevi
एक इंटरव्यू में मिथुन की पत्नी योगिता बाली ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनको मिथुन की दूसरी शादी के बारे में पता था। उन्होंने श्रीदेवी को मिथुन की दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार भी कर लिया था। रिपोर्टस की माने तो श्रीदेवी चाहती थीं कि मिथुन अपनी पहली पत्नी को तलाक दें, लेकिन मिथुन ने जब कहा कि वह उसे दुख नहीं देंगे तो श्रीदेवी उनसे अलग हो गई। कुछ समय बाद योगिता ने जब तीसरे बच्चे नमाशी को जन्म दिया तो मिथुन और उनकी लाइफ से सब नॉर्मल हो गया। 
विज्ञापन
Yogeeta Bali birthday special, life facts of yogeeta bali Kishore Kumar third wife
bollywood flashback yogeeta bali
योगिता और मिथुन के 3 बेटे हैं। एक बेटी को उन्होंने गोद लिया था, जिसे कोई कूड़ेदान में फेंक कर चला गया था। इनके बच्चों के नाम महाक्षय चक्रवर्ती, दिशानी चक्रवर्ती, उषमय चक्रवर्ती और नमाषी चक्रवर्ती हैं। योगिता के बड़े बेटे महाक्षय चक्रवर्ती का पहले नाम मिमोह चक्रवर्ती था, जिसको उन्होंने बॉलीवुड में आने के बाद बदलकर महाक्षय चक्रवर्ती कर लिया। योगिता बाली और बेटे महाक्षय पर एक महिला ने रेप, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात करवाने का आरोप भी लगाया था। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पुलिस को योगिता बाली और महाक्षय के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात करवाने का केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed