फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat 2: गांव की मिट्टी और परिवार से है प्यार, तो जरूर देखें ओटीटी पर मौजूद ये पांच वेब सीरीज

Tue, 24 May 2022 06:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 May 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
You can watch these five web series on ott after panchayat 2 see list here
वेब सीरीज पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन प्राइम पर पंचायत 2 वेब सीरीज रिलीज होने के बाद से ही खूब धमाल मचा रही है। टीवीएफ क्रिएशन के बैनर तले बनी इस सीरीज को जनता का खूब प्यार मिल रहा है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, रधुवीर यादव और नीना गुप्ता मुख्य किरदार में हैं। इसके सभी पात्रों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। पंचायत 2 की कहानी को गांव की समस्याओं के इर्द गिर्द बुना गया है जिसकी वजह से लोग इससे जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी बहुत कम ही सीरीज मौजूद हैं जिसमें पंचायत 2 की तरह गांव के माहौल या परिवार की कहानी को दिखाया गया है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।

You can watch these five web series on ott after panchayat 2 see list here
गुल्लक - फोटो : सोशल मीडिया
गुल्लक
प्लेटफॉर्म- टीवीएफ प्ले और सोनी लिव


टीवीएफ को आम लोगों से जुड़ी सीरीज बनाने के लिए जाना जाता है। साल 2020 में इसी बैनर तले गुल्लक सीरीज का निर्माण किया गया था। रिलीज के बाद से यह सीरीज लोगों की फेवरेट बन गई थी। मध्यमवर्गी परिवार के इर्द गिर्द घूमती कहानी इस सीरीज की असली जान है। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

 

You can watch these five web series on ott after panchayat 2 see list here
जामतारा - फोटो : सोशल मीडिया
जामतारा
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स


जामतारा वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज की गई थी। इस सीरीज को लोगों की खूब वाहवाही मिली थी। सीरीज वास्तिवक घटना पर आधारित थी जिसमें झारखंड के एक छोटे से शहर जामतारा के एक गिरोह को फिशिंग के जरिए हजारों लोगों के करोड़ों रुपए ठगते हुए दिखाया गया है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से यह सीरीज धीरे-धीरे लोगों की फेवरेट बन गई थी। इसका निर्देशन सौमेंद्र पाढ़ी ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
You can watch these five web series on ott after panchayat 2 see list here
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर 
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम


मिर्जापुर उन वेब सीरीज में से एक है जिसने दर्शकों के दिलों में खास मुकाम हासिल किया है। पकंज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा इस सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अमेजन प्राइम पर रिलीज के बाद यह सीरीज लोगों को काफी पसंद आई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर में राजनीति और अपराध के कॉम्बिनेशन को रोचक अंदाज में पेश किया गया है।

विज्ञापन
You can watch these five web series on ott after panchayat 2 see list here
होम - फोटो : सोशल मीडिया
होम
ओटीटी प्लेटफॉर्म- ऑल्ट बालाजी


होम वेब सीरीज में एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी को दिखाया गया है। यह वेब सीरीज 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें अन्नू कपूर, सुप्रिया पिलगांवकर, अमोल पाराशर, परीक्षित साहनी, चेतना पांडे और हिमानी शिवपुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। इसे देखने के बाद हर मिडिल क्लास फैमिली इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed