Karan Johar: करण जौहर के सिंगल रहने की वजह, जानकर आपको भी आ जाएगी हंसी, बोले- '..जैसे जुरासिक पार्क में घूमना'
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपने सिंगल होने की वजह साफ की है। उन्होंने बताया कि वे सिंगल हैं क्योंकि उनको लगता है रिलेशनशिप का मतलब जुरासिक पार्क में घूमना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने ये बात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने बताया कि मैं सिंगल क्यों हूं, क्योंकि रिलेशनशिप का मतलब है पार्क में घूमना...जुरासिक पार्क में। इस बात को जान करण जौहर के फैंस को शादी के साइड इफेक्ट्स का अंदाजा हो गया है।
करण जौहर ने हाल ही में अपने सिंगल पैरेंट होने की बात पर कहा कि इस निर्णय में उनकी मां ने उनका समर्थन किया। साथ ही वे मां के कारण बिना साथी के ही बच्चे की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम बने। इस दौरान जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला।
करण जुड़वां बच्चों यश और रूही के पिता हैं। बच्चों का जन्म 7 फरवरी 2017 को सरोगेसी के जरिए हुआ। करण जौहर अपने बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे यश का भी एक फनी वीडियो साझा किया था।
Akshay Kumar: अयोध्या के बंदरों की भूख मिटाने को खिलाड़ी कुमार की कोशिश, साझा किया खूबसूरत वीडियो
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर अपनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' की तैयारी में लगे हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी।