YouGov (यूगोव) का एक सर्वे सामने आया है। जिसमें भारत और विश्व में सबसे प्रशंसनीय लोगों की एक लिस्ट जारी की गई है। इस सूची में जहां विश्व के 20 सबसे प्रशंसनीय लोगों का नाम बताए गए हैं तो वहीं भारत के 25 सबसे प्रशंसनीय लोगों के नाम भी जाहिर किए गए हैं। इस लिस्ट में राजनीतिक जगत से लेकर खेल जगत और बॉलीवुड सितारों के भी नाम है। लंबे वक्त से ऑनस्क्रीन नहीं नजर आए शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शुमार हैं। तो चलिए आपको बताते हैं पूरी लिस्ट।
सबसे प्रशंसनीय लोगों की लिस्ट आई सामने, पीएम मोदी सहित शाहरुख और अमिताभ का भी जलवा कायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक इस सर्वे में कुल 42 देशों के 4500 लोगों ने हिस्सा लिया और उसके बाद विश्व और भारत में सबसे प्रशंसनीय लोगों की लिस्ट बनाई गई है। सबसे पहले बात करते हैं विश्व के 20 सबसे प्रशंसनीय लोगों की, तो इस लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम है। वहीं चौथे नंबर पर पीएम नरेंद्र मोदी हैं। इसके साथ ही पांचवे नंबर पर हॉलीवुड स्टार जैकी चैन का नाम है।
इस लिस्ट में आगे बात करें तो 10वें नंबर पर कीनू रिव्स, 14वें नंबर पर अमिताभ बच्चन, 16वें नंबर पर विराट कोहली और 17वें नंबर पर शाहरुख खान हैं। बता दें कि शाहरुख खान एक लंबे अर्से से ऑनस्क्रीन नजर नहीं आए हैं। इसके बाद भी इस लिस्ट में शाहरुख का नाम आना, उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग को दर्शाता है। याद दिला दें कि शाहरुख आखिरी बार फिल्म जीरो (2018) में नजर आए थे।
वहीं बात जब भारत में सबसे प्रशंसनीय लोगों की आती है तो पहले नंबर पर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम है। इसके बाद पांचवे नंबर पर अक्षय कुमार, छठवें नंबर पर अमिताभ बच्चन, सातवें नंबर पर सचिन तेंदुलकर, आठवें नबंर पर बराक ओबामा, नौवें नंबर पर विराट कोहली और 10वें नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।
लिस्ट में आगे बात करें तो 11वें नंबर पर सलमान खान, 12वें नंबर पर शाहरुख खान, 15वें नंबर पर जैकी चैन और 20वें नंबर पर कीनू रिव्स हैं। सिनेमा जगत के सितारों के अलावा इस लिस्ट में एलन मस्क, व्लामदीर पुतिन, जैक मा, डोनाल्ड ट्रंप, माइकल जॉर्डन, पोप फ्रांसिस और जोको विडोडो जैसे दिग्गज भी शुमार हैं। गौरतलब है कि ये सर्वे YouGov द्वारा जनवरी 2020 से मार्च 2020 के बीच करवाया गया था।