फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मास्टर’ की कामयाबी से निखरा मालविका का मैजिक, अब सिद्धार्थ के साथ इस फिल्म में करेंगी एक्शन

Mon, 15 Feb 2021 02:50 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar and Ritesh Sidhwani's Yudhra to star Siddhant Chaturvedi and Malavika Mohanan
निखरा मालविका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी से अभिनय का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाने वाला अभिनय कराने वाले निर्देशक रवि उदियावर अब मालविका मोहनन को हिंदी सिनेमा का बड़ा सितारा बनाने की जिम्मेदारी उठाने जा रहे हैं। मालविका की हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘मास्टर’ ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। सोमवार को मालविका की जिस नई फिल्म का एलान हुआ, उसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे।


Master Review: हिंदी में भी दिखा ‘मास्टर’ का मैजिक, लोकेश के निर्देशन ने जीत लिया बॉक्स ऑफिस
Farhan Akhtar and Ritesh Sidhwani's Yudhra to star Siddhant Chaturvedi and Malavika Mohanan
निखरा मालविका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मालविका मोहनन ने हाल ही में ‘अमर उजाला’ के साथ एक्सक्लूसिव मुलाकात में जिस नई हिंदी फिल्म की जानकारी साझा की थी, उसका एलान इसके निर्माताओं ने सोमवार को कर दिया। वैलेंटाइंस डे के ठीक अगले दिन घोषित हुई इस फिल्म की कहानी एक्शन लव स्टोरी बताई जा रही है। मालविका मोहनन ने ये फिल्म कोरोना महामारी फैलने से पहले ही साइन कर ली थी और पिछले 10 महीने से इसकी घोषणा होने के इंतजार में थीं।

Malavika Mohanan EXCLUSIVE: ‘रजनीकांत जैसा स्टेटस हासिल किया विजय ने, लेकिन रजनीकांत जैसा कोई नहीं’

Farhan Akhtar and Ritesh Sidhwani's Yudhra to star Siddhant Chaturvedi and Malavika Mohanan
फिल्म-युधरा - फोटो : पोस्टर

मालविका मोहनन और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस फिल्म का नाम होगा, 'युधरा'। इसका निर्देशन रवि उदियावर करेंगे और ये फिल्म 2022 में रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म में संकरी गलियों में होने वाले एक्शन दृश्य खासतौर से डिजाइन किए गए हैं, इसके अलावा फिल्म में ऐसे भी तमाम एक्शन दृश्य दिखेंगे जिनमें कलाकारों को आपस में आमने सामने भिड़ना होगा। 'युधरा' के दो पोस्टर भी जारी किए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar and Ritesh Sidhwani's Yudhra to star Siddhant Chaturvedi and Malavika Mohanan
फिल्म-युधरा - फोटो : पोस्टर

निर्माताओं ने सिद्धांत का पोस्टर सोलो जारी किया है। इस पहले पोस्टर में उनके चेहरे पर जोकर जैसा लुक है। एक हाथ में लॉलीपॉप और दूसरे हाथ में पिस्टल लिए सिद्धांत का लुक थोड़ा अतरंगी है लेकिन सोलो पोस्टर ज्यादा असरदार नहीं दिखता। हां, सिद्धांत और मालविका मोहनन का साथ वाला पोस्टर बेहद दिलचस्प है। 'युधरा' में सिद्धांत का किरदार क्या होगा, इस पर से पर्दा हटना अभी बाकी है।

विज्ञापन
Farhan Akhtar and Ritesh Sidhwani's Yudhra to star Siddhant Chaturvedi and Malavika Mohanan
निखरा मालविका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अच्छी बात ये रही के फिल्म 'युधरा' के निर्माताओं ने अपनी इस नई फिल्म का एलान करते समय इसके तकनीकी पक्षों को भी उजागर किया है। इस फिल्म के साथ रवि बसरूर भी जुड़े हैं जिनके केजीएफ फ्रेंचाइजी में दिए बैकग्राउंड म्यूजिक की दुनिया भर में सराहना होती रही है। फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी है। इन लोगों ने ही सिद्धांत चतुर्वेदी को फिल्म ‘गली बॉय’ में बडा मौका दिया था। सिद्धांत इन दोनों की एक और फिल्म ‘फोन भूत’ में भी काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed