बॉलीवुड की दुनिया बहुत बड़ी और रंगीन है, जिसकी चकाचौंध में कुछ एक्टर्स चमक जाते हैं और कुछ गुम हो जाते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस के दिलों-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे भी हैं, जिनके नाम के ऊपर कई चीजों के नाम भी रखे गए हैं। लेकिन क्या आपको ये जानकर आश्चर्य नहीं होगा कि आपके मनपसंद सितारों के नाम पर खाने के नाम भी रखे गए हैं। आइए जानते हैं इन सितारों के नाम...
Fan Following: सितारों के नाम पर रखे गए हैं डिशेज के नाम, जानें कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजनीकांत
साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत को लोग उनके स्टाइल और दमदार एक्टिंग के लिए जानते हैं। अभिनेता के पूरे देश में करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें थलाइवा के नाम से जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रजनीकांत के नाम पर चेन्नई शहर के 'न्यू नीला भवन' नाम के एक रेस्टोरेट में एक नहीं 12 डिशेज मिलती हैं।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की स्माइल और लुक्स के तो करोड़ों लोग दीवाने हैं। लेकिन उनके महाराष्ट्र के पुणे में उनके नाम पर एक पराठा भी मिलता है। इतना ही नहीं देश के साथ-साथ विदेश में भी अभिनेत्री के नाम पर अमेरिका के ऑस्टिन शहर के एक रेस्टोरेंट में डोसे का नाम रखा गया है।
रणबीर कपूर
कपूर खानदान के चिराग और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के नाम पर पंजाब की राजधानी 'चंड़ीगढ़' के एक ढाबे पर स्पेशल चिकन मिलता है। खास बात यह है कि रणबीर अपनी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'राजनीति' को प्रमोट करने वहां गए भी थे।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान 'शाहरुख खान' की ख्याती देशभर में फैली हुई है। जिसका सबूत यह है कि एक बार वह बनारस में जिस दुकान से उन्होंने पान खाया था वहां पर उनके नाम से पान बिकना शुरू हो गया था। आस-पास के लोग उस दुकान को शाहरुख खान के पान वाली दुकान के नाम से ही जानते हैं।