{"_id":"5ac379ea4f1c1bc0618b536d","slug":"yuvraj-singh-and-hazel-keech-marriage-in-trouble-says-reports","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल के बीच अनबन, आखिर क्या है इस वायरल खबर का सच?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल के बीच अनबन, आखिर क्या है इस वायरल खबर का सच?
Wed, 04 Apr 2018 06:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
yuvraj singh and hazel keech
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्लेयर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं। हालांकि युवराज और हेजल की तरफ से इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है।
2 of 4
Yuvraj
युवराज की पत्नी हेजल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादीशुदा जिंदगी की अनबन की खबरों पर सफाई देने की कोशिश की है। दरअसल, हेजल अपनी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी में युवराज और उनके पूरे परिवार के साथ लॉन्गड्राइव पर नजर आ रही हैं। इस फैमिली आउटिंग की इंस्टा स्टोरी पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन भी लिखा है- 'फैमिली के साथ बिताए गए पल सबसे खास, खुशहाल और बेहतरीन पल हैं।'
3 of 4
हेजल कीच
मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो हेजल ने शादी में अनबन की खबरों का खंडन करने के लिए ही परिवार के साथ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आपको बता दें कि हेजल और युवराज की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी
दो साल के लंबे चले रिलेशनशिप के बाद क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हेजेल के साथ 30 नवंबर 2016 में शादी कर ली थी। दोनों ने शादी पंजाबी रीति रिवाजों के साथ चंड़ीगढ़ के पास फतेहगढ़ साहिब में की थी। इसके बाद गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद दोनों ने दिल्ली में पोस्ट सेलिब्रेशन की ग्रैंड पार्टी रखी थी। पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन की इस पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।