सब्सक्राइब करें

ट्रोलर्स को जायरा वसीम ने दिया करारा जवाब, कहा- 'अपने घटिया मजाक से लोगों पर...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 02 May 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim angry on trolls shared a post on social media
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों की जीतने वाली जायरा वसीम ने बीते साल खुद को अभिनय की दुनिया से अलग कर लिया। उन्होंने धर्म का हवाला देते हुए अभिनय करना बंद कर दिया, लेकिन जायरा वसीम अब सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कई मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया भी देते रहती हैं। इस बार जायरा वसीम ट्रोलर्स को करारा जवाब देने की वजह से सुर्खियों में हैं। 

Trending Videos
Zaira Wasim angry on trolls shared a post on social media
Zaira Wasim - फोटो : you tube

उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने ट्रोल करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को आड़े हाथ लिया है। जायरा वसीम ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हम काफी समय तक अपने शब्दों की ताकत से अनजान रहे हैं। हम बिना सोच समझे बातें बोलना शुरू कर देते हैं। बहुत कम लोग हैं जिन्हें यह एहसास होता है कि उनके शब्दों, प्रतिक्रियाओं और घटिया मजाक से लोग पर क्या असर पड़ता है'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim angry on trolls shared a post on social media
Zaira Wasim - फोटो : file photo

'दंगल गर्ल' ने आगे लिखा, 'कल्पना कीजिए जब कोई शख्स आपकी वजह से सिर्फ यह सोचता रहता है कि वह एक हारा हुआ इंसान है। आपके एक मजाक, मीम और एक कमेंट की वजह से जो आपको आपके फॉलोअर्स की वजह से बहुत कूल लगता है। आपके शब्द किसी के दिल के टूटने की वजह बन सकते हैं। कोई आपके शब्दों के चलते रातभर रो सकता है। यह किसी को ट्रॉमा दे सकता है या फिर किसी को जिंदगी भर ना भुलाया जा सकने वाला जख्म दे सकता है'।

Zaira Wasim angry on trolls shared a post on social media
zaira wasim - फोटो : Social Media

इसके अलावा जायरा वसीन ने अपने इस पोस्ट में ट्रोलर्स को लेकर और भी ढेर सारी बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया पर जायरा वसीम की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिनों जायरा वसीम अपनी एक और पोस्ट की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि फैंस उनकी तारीफ ना किया करें ये उनके ईमान के खिलाफ है। 

विज्ञापन
Zaira Wasim angry on trolls shared a post on social media
Zaira Wasim - फोटो : you tube

उन्होंने लिखा, 'मैं विनम्रता के साथ सभी लोगों के प्यार को स्वीकार करती हूं लेकिन जो तारीफ मिल रही है मैं इससे संतुष्ट नहीं हो सकती। मेरे लिए यह बड़ी परीक्षा है और यह मेरे ईमान के लिए खतरनाक है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि लोग मेरी तारीफ न करें बल्कि अल्लाह से प्रार्थना करें और मेरी कमियों पर ध्यान दें जो बहुत सारी हैं। मैं हर किसी से आग्रह करती हूं कि मेरी प्रशंसा ना करें, अल्लाह मेरी कमियों को अनदेखा करता है। मेरे दिल में वह ताकत की रोशनी भर देता है। वह मुझे सिर्फ अच्छे कर्मों की अनुमति देता है, मुझे धैर्य रखने की अनुमति देता है। मुझे एक मुस्लिम के रूप में जीने और मरने की अनुमति देता है। अल्लाह सबका भला करे'।



पढ़ें: छह साल पहले इस शख्स ने की थी प्रियंका चोपड़ा से 'शादी', सोशल मीडिया पर बताई मजेदार सच्चाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed