फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर जायरा वसीम की फिर हुई वापसी, अभिनेत्री ने ट्विटर छोड़ने की वजह पर कहा- 'मैं भी इंसान हूं...'

Sun, 31 May 2020 11:16 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 31 May 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim returns on social media after she deactivate account over Locust Attack Called People Sin
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया को अलविदा कह चुकीं अभिनेत्री जायरा वसीम ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। हाल ही में उन्हें अपने एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा जिसके बाद जायरा वसीम ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था। अब उन्होंने वापसी कर ली है साथ ही यह भी बताया कि वह सोशल मीडिया से क्यों चली गई थीं। 

Zaira Wasim returns on social media after she deactivate account over Locust Attack Called People Sin
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल जब जायरा वसीम ने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट किया था तो एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा था कि उन्होंने अपना अकाउंट डिलीट क्यों कर दिया था ? अभिनेत्री ने इस यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि वह भी इंसान हैं और उन्हें भी हर चीज से ब्रेक और दूरी बनाने की जरूरत होती है। 
 

Zaira Wasim returns on social media after she deactivate account over Locust Attack Called People Sin
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

जायरा वसीम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं वापस इसलिए आई हूं क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं। मुझे भी कभी ब्रेक या दूरी बनाने की जरूरत पड़ती है जब कुछ चीजों की अति हो जाती है'। गौरतलब है कि बीते दिनों 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर भारत में टिड्डियों के हमलों को चेतावनी और इंसान के कर्मों का फल बताया था। उन्होंने अपनी यह बात ट्विटर के जरिए कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim returns on social media after she deactivate account over Locust Attack Called People Sin
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

जायरा वसीम ने अपने ट्विटर पर कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए लिखा कि टिड्डियों का कहर सहित हाल फिलहाल में हुईं अन्य आपदाएं देखने को मिली हैं यह सब इंसान के बुरे कर्मों का फल है। अपने ट्वीट में जायरा ने कुछ आपदाओं का जिक्र भी किया था, लेकिन उन्हें अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Zaira Wasim returns on social media after she deactivate account over Locust Attack Called People Sin
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों के लगातार ट्रोल करने के बाद जायरा वसीम ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने अपना ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिलीट कर दिया था। आपको बता दें कि साल 2019 में जायरा वसीम ने फिल्मी दुनिया छोड़ने का एलान किया था। उनकी आखिरी फिल्म प्रियंका चोपड़ा के साथ द स्काई इज पिंक थी।

पढ़ें: जब राम-लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर उड़े थे हनुमान, 'रामायण' में इस तरह हुई थी इस सीन की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed