अमिताभ बच्चन की वर्ष 1973 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'जंजीर' को लेकर चल रहा कॉपीराइट विवाद मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के पास चला गया है। केस हाथ में आने के साथ ही क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले बॉक्स सिनेमा चैनल के दफ्तरों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने चैनल के सर्वर को और बहुत से दस्तावेजों को जब्त किया है।
कहां से दस्तखत लेकर आ गए इंस्पेक्टर विजय के ये ‘फैंस’, फिल्म ‘जंजीर’ का मामला क्राइम ब्रांच के हवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनीत ने ही मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इस फिल्म को बॉक्स सिनेमा चैनल पर गैरकानूनी तरीके से प्रसारित किया गया। पुनीत ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करते हुए कहा भी है कि वर्ष 1973 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जंजीर' के सभी अधिकार उनके परिवार के पास हैं।
जानकारी के मुताबिक 12 मार्च 2020 को बॉक्स सिनेमा चैनल ने बिना मेहरा परिवार अनुमति के इस फिल्म को अपने चैनल पर प्रसारित किया। पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि चैनल ने फिल्म के मेहरा परिवार के सर्वाधिकारों का उल्लंघन किया है। पुनीत ने यह केस 7 अक्टूबर 2020 को जूहू पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया। पुलिस ने इस केस पर कार्यवाही की और इससे संबंधित दो लोगों को गिरफ्तार भी किया।
शिकायत दर्ज होने के हुई कार्रवाई में पुलिस ने राजू खान और घनश्याम सूरज गिरी नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। कथित तौर पर इन लोगों ने ही बॉक्स सिनेमा चैनल को फिल्म 'जंजीर' का प्रिंट दिया था। दो लोग गिरफ्तार हुए लेकिन बाद में फिर इस केस में कोई कार्यवाही नहीं हुई।
कुछ कोशिशों के बाद अब यह केस 1 जनवरी 2021 को मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच ने बीते मंगलवार को ही मलाड में चिंचोली बंदर क्षेत्र में स्थित बॉक्स सिनेमा के दफ्तर पर छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को कुछ अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं जिसके बाद कई छोटी मोटी कंपनियां शक के दायरे में हैं।