फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: सारा अली दादी शर्मिला के नक्शेकदम पर चलकर क्रिकेटर से रचाएंगी ब्याह? खुलासे से किया सबको हैरान

Thu, 08 Jun 2023 10:03 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 08 Jun 2023 10:03 AM IST
सार

सारा अली खान ने अपने रिलेशनशिप और शादी को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही बड़े खुलासे से सोशल मीडिया की हलचल बढ़ाती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke actress Sara Ali Khan Will Marry a cricketer know actress statement on relationship
सारा अली खान-शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सारा यंग जनरेशन की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं, एक्ट्रेस को बीते कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट बटोरते देखा जा रहा है। सारा का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल से जुड़ रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी शादी और पार्टनर को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 

Zara Hatke Zara Bachke actress Sara Ali Khan Will Marry a cricketer know actress statement on relationship
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

हालिया इंटरव्यू में सारा अली खान से पूछा गया कि क्या वह दादी शर्मिला टैगोर के नक्शेकदम पर चलकर क्रिकेटर से शादी करेंगी। तो इस पर सारा ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति के पेशे की परवाह नहीं है, बल्कि वह जिसे सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानती हैं वह बौद्धिक और मानसिक स्तरों का मेल खाना है। 

Zara Hatke Zara Bachke actress Sara Ali Khan Will Marry a cricketer know actress statement on relationship
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं जिस तरह की इंसान हूं, मुझे ऐसा ही व्यक्ति चाहिए। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वह शख्स एक्टर, क्रिकेटर, व्यवसायी, डॉक्टर … शायद डॉक्टर नहीं, वे भाग जाएंगे। हालांकि, सच्चाई यह है कि मजाक के अलावा उन्हें मानसिक और बौद्धिक स्तर पर मुझसे मेल खाने की जरूरत होगी। अगर यह चीज मिल जाती है, तो ये मेरे लिए पेशे से ज्यादा मायने रखता है।'

1920 Horrors Of The Heart: तालियों की गड़गड़ाहट से भावुक हुए महेश भट्ट, बोले, ‘मुसीबत में ही मिलता है खजाना’

विज्ञापन
विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke actress Sara Ali Khan Will Marry a cricketer know actress statement on relationship
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान से यह भी पूछा गया कि क्या वह मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी को डेट करना चाहती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह अभी तक किसी ऐसे शख्स से नहीं मिली हैं, जिसके साथ वह घर बसा सकें। सारा अली खान ने जोड़ा, 'मैं आपके साथ ईमानदार रहूंगी, मुझे लगता है और मैं इसे लगभग आश्वासन के साथ कह सकती हूं, मुझे लगता है कि मैं अपने जीवन में जिस व्यक्ति के साथ घर बसाना चाहती हूं, मैं अब तक नहीं मिली हूं।'

Harman Baweja: हरमन बावेजा का खुलासा, बोले- 'लवस्टोरी 2050' की आलोचना ने कर दिया था आहत

विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke actress Sara Ali Khan Will Marry a cricketer know actress statement on relationship
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान की बात करें तो उन्हें बीते दिनों क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डिनर डेट से लेकर एयरपोर्ट तक पर स्पॉट किया गया था। इसी के बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था। शुभमन गिल ने सोनम बाजवा के टॉक शो में सारा को फेवरेट एक्ट्रेस बताया था, जिसके बाद अफवाहों को और हवा मिली। हालांकि, बीते दिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया, तबसे यह माना जा रहा है कि सारा और शुभमन ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed