फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zareen Khan: सलमान खान के बिना मुश्किल था इंडस्ट्री में आना, जरीन खान ने अभिनेता की तारीफों के बांधे पुल

Sun, 14 May 2023 01:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 14 May 2023 01:59 PM IST
विज्ञापन
Zareen Khan talks about her career on birthday said Could not think being in bollywood without Salman Khan
जरीन खान, सलमान खान - फोटो : Social media

जरीन खान का आज जन्मदिन है। आज वह 36 साल की हो चुकी हैं। फिल्मी दुनिया में उन्होंने 'वीर' फिल्म से कदम रखा था, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ काम किया था। सलमान खान अब तक कई अभिनेता और अभिनेत्रियों को इंडस्ट्री में लॉन्च कर उनका करियर बना चुके हैं। जरीन खान भी उनमे से एक हैं। अब अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में उन्हें लॉन्च करने के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है।

Zareen Khan talks about her career on birthday said Could not think being in bollywood without Salman Khan
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सलमान खान जिस किसी को भी इंडस्ट्री में लॉन्च करते हैं, वह हमेशा ही भाईजान की तारीफ करते हैं। अब जरीन खान ने भी अपने करियर के बारे में बात करते हुए सलमान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया में उनकी यात्रा एक रोलर कोस्टर की तरह रही है। वह उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री में आने का सपना नहीं देखा था, लेकिन सलमान खान की बदौलत वह बॉलीवुड में आईं और इसका श्रेय सलमान को जाता है, क्योंकि उन्होंने उन्हें मौका दिया।

Aashka Goradia: मदर्स डे पर 'कुमुद' फेम आशका ने शेयर की गुड न्यूज, शादी के छह साल बाद बनने जा रही हैं मां

Zareen Khan talks about her career on birthday said Could not think being in bollywood without Salman Khan
जरीन खान

जरीन खान ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा कि वह सलमान के बिना फिल्मी दुनिया का हिस्सा हो सकती हैं। करियर के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें फिल्मों में प्रवेश करने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ा, लेकिन इसका हिस्सा बनने के बाद उनका असली संघर्ष शुरू हुआ। वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती हैं, इसलिए उन्हें यह समझने में थोड़ा समय लगा कि यह इंडस्ट्री कैसे काम करती है।

Vijay: पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाएगी विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी'? जानें एक्टर के खिलाफ क्यों हुआ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Zareen Khan talks about her career on birthday said Could not think being in bollywood without Salman Khan
जरीन खान

जरीन खान ने कहा कि जब वह इंडस्टी में आईं, तब उन्होंने यहां बहुत कुछ सीखा और आज तक सीख रही हैं, लेकिन वह अभी जिस मुकाम पर खड़ी हैं, वह उनकी शुरुआत की स्थिति से अच्छी है। उन्होंने कहा कि जब वह इस इंडस्ट्री में आई थीं, तब से आज के समय में उन्होंने बहुत कुछ सीखा और वह आज पहले से बहुत बेहतर हैं।

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान ने देहरादून में पहली बार किया परफॉर्म, कॉन्सर्ट को लेकर एक्टर ने कही यह बात


 
विज्ञापन
Zareen Khan talks about her career on birthday said Could not think being in bollywood without Salman Khan
जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री के फिल्मी करियर की बात करें तो जरीन खान ने 'हाउसफुल 2', 'रेडी' और 'हेट स्टोरी 3' में अपने दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई। अभिनेत्री को आखिरी बार साल 2021 में 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया था।

Mother's Day: दौर बदला तो बदल गई सिनेमा की मां, बेटे को गोली मारने वाली मां से लेकर पढ़िए ये 10 दिलचस्प किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed