अभिनेत्री जरीन खान को एक बड़ी राहत मिली है। धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट से उन्हें बरी कर दिया गया है। दरअसल, जरीन के खिलाफ 2018 के एक कथित धोखाधड़ी मामले में यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसे लेकर नया अपडेट यह है कि कोलकाता मजिस्ट्रेट ने यह वारंट रद्द कर दिया है। कोलकाता के सियालदह कोर्ट से एक्ट्रेस के खिलाफ यह वारंट जारी किया गया था।
Zareen Khan: जरीन खान को मिली बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट हुआ रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित धोखाधड़ी मामले में जरीन खान ने न तो जमानत के लिए अपील की और न ही कोर्ट के सामने पेश हुईं, जिसके कारण अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसे लेकर जरीन काफी समय से कानूनी पचड़ों में फंसी हुई थीं। अब उन्हें इससे राहत मिली है।
कहा जा रहा है कि अभिनेत्री के खिलाफ वारंट जांच अधिकारी द्वारा दिए गए भ्रामक बयानों की वजह से जारी किया गया था। हालांकि, अब इस मामले में सही तथ्यों का पता चलने पर मजिस्ट्रेट ने तुरंत एक विस्तृत आदेश जारी किया। इसमें जरीन खान के खिलाफ जारी वारंट को तुरंत रद्द किया गया है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' से कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, आग से खेलने को तैयार अभिनेत्री
जरीन के खिलाफ साल 2018 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने कोलकाता में छह कार्यक्रमों में शामिल न होने पर एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद नारकेलडांगा पुलिस ने सियालदह कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता मजिस्ट्रेट ने जरीन खान के खिलाफ जारी अरेस्ट वारंट को रद्द कर दिया है। इससे पहले जब एक्ट्रेस से गिरफ्तारी वारंट के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने इस मामले पर कोई सफाई नहीं दी थी।
Leo: दलपति विजय की 'लियो' को सेंसर बोर्ड ने दिया यू/ए सर्टिफिकेट, 13 कट्स के साथ फिल्म को मिला प्रमाणन
अपने खिलाफ वारंट जारी होने पर जरीन खान ने हैरानी जताई थी। एक मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा था, 'मैं आश्चर्यचकित हूं और अपने वकील से जांच करा रही हूं। जांच के बाद ही मैं इस बारे में कुछ बता पाऊंगी'। करियर की बात करें तो जरीन ने सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से अभिनय की शुरुआत की थी।
Ranbir Kapoor: 'राम' बनने से पहले रणबीर ने लिया मांस-मदिरा छोड़ने का फैसला, 2024 में होगी 'रामायण' की शूटिंग