{"_id":"5f0149938ebc3e42d56e82df","slug":"zayed-khan-birthday-special-son-of-bollywood-actor-sanjay-khan-main-hoon-na-actor-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मी दुनिया से दूर है इस सुपरस्टार का बेटा, शाहरुख खान का भाई बन आया था चर्चा में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मी दुनिया से दूर है इस सुपरस्टार का बेटा, शाहरुख खान का भाई बन आया था चर्चा में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जायद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय खान जहां अपने वक्त में सुपरहिट एक्टर रहे हैं वहीं उनके बेटे जायद खान के बारे में कम ही लोगों को पता है। जायद का पूरा नाम जायद अब्बास खान है। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने वो मैं हूं ना, दस, लव ब्रेकअप्स जिंदगी जैसी फिल्में कीं लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। संजय खान से बिल्कुल उलट जायद का करियर इसके बाद उस ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।
2 of 5
जायद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज जायद खान का जन्मदिन (zayed khan Birthday) है। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कुछ रोचक किस्से। जायद का जन्म 5 जुलाई, 1980 को मुंबई में हुआ। जायद को पॉपुलैरिटी शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना से मिली। इस फिल्म में जायद खान ने शाहरुख खान के भाई का किरदार निभाया था। लंबे बालों लक्की का कूल अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।
3 of 5
जायद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
जायद खान ने 2005 में अपनी लॉन्ग टाइम की दोस्त मलाइका पारेख से शादी की थी। ये दोनों 1995 से एक-दूसरे को जानते थे। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि जायद ने उन्हें कई बार अंगूठी देकर प्रपोज किया था। 2008 में उन्होंने अपने पहले बेटे के जन्म की खुशी में स्मोकिंग करना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जायद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
जायद खान कुछ बड़ी फिल्मों जैसे; मैं हूं ना, दस, ब्लू और तेज में कुछ बड़े कलाकारों जैसे; शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ नजर आए और अपने अभिनय से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित भी किया। लेकिन, एक सोलो ब्लॉबस्टर की उनके करियर को अब भी दरकार है।
विज्ञापन
5 of 5
संजय खान बेटे के साथ
- फोटो : ट्विटर
साल 2015 में जायद की फिल्म शराफत गई तेल लेने रिलीज हुई थी। मगर इसके बाद पांच सालों से उन्होंने बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में काम नहीं किया। अब खबर है कि जायद खान एक बार फिर से कमबैक करने जा रहे हैं। हालांकि इस बीच वह टीवी में नजर आते रहे। खबर है कि जायद भारतीय सेना के ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।