{"_id":"603674688ebc3ee9584b1be3","slug":"zayn-marie-khan-shared-her-wedding-ceremony-photo-imran-khan-officiated-the-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की भांजी जायन खान ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें, इमरान खान पार्टी होस्ट करते दिखे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान की भांजी जायन खान ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें, इमरान खान पार्टी होस्ट करते दिखे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जायन मैरी खान की शादी
- फोटो : Insatagram- @zaynmarie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फिल्म निर्माता निर्देश मंसूर हुसैन खान की बेटी और आमिर खान की भांजी जायन मैरी खान बीते दिनों शादी के बंधन में बंध गईं। अब उन्होंने शादी समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जायन ने फोटोज साझा करते हुए आमिर के भांजे और अभिनेता इमरान खान को शुक्रिया भी कहा है।
2 of 5
जायन मैरी खान की शादी
- फोटो : Insatagram- @zaynmarie
दरअसल जायन मैरी ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसमें इमरान खान को उनकी शादी के समारोह को होस्ट करते हुए देखा जा सकता है। इमरान ने खूब एंजॉय किया और करवाया भी। उनके फनी अंदाज ने फंक्शन में मौजूद लोगों का मूड बना दिया। फोटो में उन्हें देखा जा सकता है। वह काफी खुश नजर आ रहे हैं और नए जोड़े को बड़े प्यार से देख रहे हैं। इतना ही नहीं माइक पकड़ कर पति पत्नी के बीच में खड़े इमरान तालियां भी बजा रहे हैं और ठहाके मारते दिख रहे हैं।
3 of 5
जायन मैरी खान की शादी
- फोटो : Insatagram- @zaynmarie
वहीं जायन ने फोटो शेयर करते हुए एक लंबा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने पति संग अपने रिश्ते की खासियत को बताते हुए काफी सारी बातें लिखी हैं। वहीं अपनी मां का भी जिक्र किया है। साथ ही इमरान के लिए कहा है कि इमरान भाई ने हमारे समारोह का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जायन मैरी खान की शादी
- फोटो : Insatagram- @zaynmarie
बता दें कि जायन मैरी की शादी बीते दिनों अभिषेक साहा से हो गई थी। इस दौरान उनकी शादी अटेंड करने आमिर खान पूरे परिवार संग पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी किरण राव, बेटी इरा खान और बेटा आजाद राव खान मौजूद थे। ये सभी लोग अलीबाग पहुंचे थे। इससे पहले इन्हें बोट लेते हुए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्पॉट भी किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
जायन मैरी खान की शादी
- फोटो : Insatagram- @zaynmarie
शादी समारोह में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया गया था। इसमें आमिर के परिवार के अलावा इमरान खान, उनकी मां और अन्य लोग शामिल हुए थे। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की बेटी इरा खान के ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे को भी देखा गया था। इरा ने कई सारी फोटोज शेयर की थीं जिसमें सभी नजर आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।