फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

King Of Kotha: ‘गदर 2’ के चक्कर में अटकी हिंदी में ‘किंग ऑफ कोठा’ की रिलीज, जी स्टूडियो की ही दोनों फिल्में

Fri, 25 Aug 2023 04:47 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Aug 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Zee Studios Postponed King Of Kotha Hindi Release due to Gadar 2 Dulquer Salmaan film will drop on this date
गदर 2-किंग ऑफ कोठा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी स्टूडियोज और निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी जारी है। अभी भी इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे है। 'गदर 2' की लगातार बढ़ती हुई सफलता को देखते हुए जी स्टूडियो ने अपनी फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' की हिंदी रिलीज एक हफ्ते के लिए टाल दी है। फिल्म के हिंदी संस्करण की टिकट बुक कराने के लिए दर्शक कल शाम से लेकर आज सुबह तक परेशान रहे। जी स्टूडियोज ने इस बारे में संपर्क किए जाने पर किसी भी तरह की बात अब तक नहीं कही है।

Zee Studios Postponed King Of Kotha Hindi Release due to Gadar 2 Dulquer Salmaan film will drop on this date
किंग ऑफ कोठा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार दुलकर सलमान की मलयालम भाषा में बनी फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' शुक्रवार को मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ के साथ साथ हिंदी में भी रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए दर्शक दिन भर परेशान रहे। न सिर्फ सिनेमाघरों में इस फिल्म को हिंदी में देखने की आस ले लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा, बल्कि ऑनलाइन बुकिंग में भी हिंदी संस्करण का विकल्प कहीं नहीं दिखा। अब दोपहर बाद जानकारी मिली है कि यह फिल्म हिंदी में अगले महीने 1 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।

Zee Studios Postponed King Of Kotha Hindi Release due to Gadar 2 Dulquer Salmaan film will drop on this date
किंग ऑफ कोठा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' का निर्माण खुद दुलकर सलमान ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 'गदर 2' की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई देखते हुए जी स्टूडियो ने फिलहाल 'किंग ऑफ कोठा' की हिंदी में रिलीज एक हफ्ते तक टाल दी है। 'गदर 2' और 'किंग ऑफ कोठा' का निर्माण जी स्टूडियोज ने ही किया है। इसलिए जी स्टूडियोज नहीं चाहता कि 'गदर 2' की सुनामी में फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' को रिलीज करके कोई रिस्क ले।
Tinnu Anand: डिजाइनर ने जितेंद्र को दे दी थी 'शहंशाह' की ड्रेस, फिर टीनू आनंद ने ऐसे बनाई थी लोहे वाली पोशाक

विज्ञापन
विज्ञापन
Zee Studios Postponed King Of Kotha Hindi Release due to Gadar 2 Dulquer Salmaan film will drop on this date
किंग ऑफ कोठा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' शुक्रवार को सिर्फ मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज हुई है। फिल्म का गुरुवार को मुंबई में प्रस्तावित हिंदी प्रेस शो भी ऐन मौके पर निरस्त कर दिया गया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस फिल्म में दुलकर सलमान ने पहली बार गैंगस्टर की भूमिका निभाई है। दुलकर सलमान के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है और उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की शुरुआत आज बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही है। 
Britney Spears: तीसरे पति से तलाक के बीच पेटा ने की ब्रिटनी की आलोचना, इंस्टाग्राम की इस पोस्ट को लेकर विवाद

विज्ञापन
Zee Studios Postponed King Of Kotha Hindi Release due to Gadar 2 Dulquer Salmaan film will drop on this date
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं बात करें फिल्म 'गदर 2' की, तो बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई करते हुए फिल्म के बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन अभी तक 419.10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। इस फिल्म की न सिर्फ दुनिया भर में खूब तारीफ हो रही है। बल्कि कई साल से बंद पड़े सिंगल थियेटर के लिए यह फिल्म संजीवनी साबित हुई है और तारा सिंह के हथौड़े ने अरसे से बंद पड़े सिंगल थियेटर के ताले तोड़ दिए हैं।
Hrithik Roshan: ऋतिक ने की अपनी लेडी लव सबा आजाद की तारीफ, 'मैन वुमन मैन वुमन' के लिए दी शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed