फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जी5 ने ओटीटी की बिसात पर चली नई चाल, हिंदी सिनेमा के इन चेहरों पर लगाया बड़ा दांव

Sat, 15 Feb 2020 10:30 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 15 Feb 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Zee5 Announced Web series Serpent Starring Neil Nitin Mukesh and Naxal Starring Rajeev Khandelwal
जी5 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और प्राइम वीडियो से मुकाबले में लगातार पिछड़ते जा रहे देसी ओटीटी जी5 के प्रबंधनकर्ताओं ने नए वित्तीय वर्ष में हिंदी सिनेमा के फ्लॉप सितारों पर बड़ा दांव लगाया है। देसी कहानियों पर जोर देने वाले इस ओटीटी ने शुक्रवार को अपनी दूसरी सालगिरह मनाई और इस दौरान जी के सीईओ पुनीत गोयनका और जी5 के सीईओ तरुण कत्याल ने ये ऐलान किया।

Zee5 Announced Web series Serpent Starring Neil Nitin Mukesh and Naxal Starring Rajeev Khandelwal
जी5 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

देश में ओटीटी की सेवाएं लेने वाले दर्शकों में जी5 इस समय टॉप फाइव में भी नहीं है। जी5 का पिछला साल उसके सबसे सफल शो 'रंगबाज फिर से' के साथ खत्म हुआ लेकिन इस नए वर्ष में उन्होंने अब तक कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट मैदान में नहीं उतारा है। अब ओटीटी की बिसात पर जी5 ने कुछ ऐसे प्यादों को आगे बढ़ाया है, जो उसके हिसाब से घोड़े की चाल चल सकते हैं।

Zee5 Announced Web series Serpent Starring Neil Nitin Mukesh and Naxal Starring Rajeev Khandelwal
जी5 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

वैलेंटाइन्स डे पर जी5 ने अपनी सालगिरह मनाने के लिए एक समारोह का आयोजन किया, जिसमें उसके मालिकों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हिंदी सिनेमा के कुछ लोकप्रिय कलाकारों को लेकर अपनी कुछ ओरीजिनल्स की घोषणा की। नील नितिन मुकेश की जी5 के लिए एक ओरिजिनल फिल्म करने की खबर की सुगबुगाहट तो पिछले साल ही लग गई थी लेकिन इस खास मौके पर नील को मीडिया के सामने खुलकर बोलने का मौका दिया गया। नील ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म को प्रवाल रमन निर्देशित कर रहे हैं, जिसका नाम 'सरपेंट (सांप)' है और यह एक अनोखे तरीके से जेल को तोड़कर भाग जाने की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zee5 Announced Web series Serpent Starring Neil Nitin Mukesh and Naxal Starring Rajeev Khandelwal
जी5 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

नील की जेल से पुरानी जान पहचान रही है। वह 'जेल' नाम की एक फ्लॉप फिल्म कर चुके हैं। इसी फिल्म ने हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर और निर्माता शैलेंद्र सिंह की परसेप्ट पिक्चर कंपनी को हाशिये पर पहुंचा दिया था। इस बार नील के निर्देशक प्रवाल रमन हैं। प्रवाल चार्ल्स शोभराज जैसे खतरनाक अपराधी के जेल तोड़कर भाग जाने के विषय पर फिल्म 'मैं हूं चार्ल्स' बना चुके हैं।

विज्ञापन
Zee5 Announced Web series Serpent Starring Neil Nitin Mukesh and Naxal Starring Rajeev Khandelwal
rajeev khandelwal

जी5 ने अभिनेता राजीव खंडेलवाल को लेकर भी एक फिल्म 'नक्सल' का ऐलान किया है, जिसको अनुभवी निर्देशक कुणाल कोहली निर्देशित करेंगे। इस फिल्म के बारे में खुद राजीव ने बताया कि नक्सलों को केंद्र में रखकर बनने वाली सिनेमा की यह पहली फिल्म होगी, जिसको काफी बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा। जी5 ने चंकी पांडे को भी एक बड़े प्रोजेक्ट की कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है, लेकिन इसके बारे में अभी कुछ भी खुलासा नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed