फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ZEE5: तीसरी सालगिरह पर हिट शोज के सीक्वल का एलान, टीवी की दिलचस्प कहानियों का होगा डिजिटल अवतार

Mon, 15 Feb 2021 07:30 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 15 Feb 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Zee5 Freezes All News Shows In Discussion Will Make Sequels Of Franchises And Spin Off Zee TV Shows
जी5 की फिल्में और सीरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी बाजार में सिर्फ तीन साल में ही बड़ा नाम बन चुके देसी ओटीटी जी5 का दम अब फूलने लगा है। अपनी शुरूआत की तीसरी सालगिरह पर ओटीटी की तरफ से अगले साल के लिए जारी कार्यक्रम सूची देख समझ आता है कि जी5 प्रबंधन ने इस साल सिर्फ पहले से मंजूर शोज के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया है और फिलहाल किसी नए कार्यक्रम, विचार या सीरीज पर काम शुरू नहीं किया है।

Zee5 Freezes All News Shows In Discussion Will Make Sequels Of Franchises And Spin Off Zee TV Shows
जमाई 2.0 का दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ज़ी5 इंडिया के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा की मानें तो जी5 इस वर्ष अपनी तमाम फ्रैंचाइज़ी के नए सीजन का प्रीमियर करने वाला है। तैयारी ओटीटी के जी टीवी पर चलते रहे टीवी धारावाहिकों के डिजिटल स्पिन-ऑफ बनाने की भी है। मनीष ने हालांकि ये भी कहा कि कंपनी का लक्ष्य नए और उद्देश्यपूर्ण कंटेंट को सामने लाना है और कंपनी अच्छे कंटेंट में निवेश करना जारी रखेगी।

Zee5 Freezes All News Shows In Discussion Will Make Sequels Of Franchises And Spin Off Zee TV Shows
फिल्म कागज का दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन मनीष कालरा के इस बयान की कमजोरी उस लिस्ट से उजागर हो जाती है, जो उसने अपनी तीसरी सालगिरह पर अगले साल के कार्यक्रमों की सूची जारी करते हुए साझा की है। 2020 में जी5 ने ‘चिंटू का बर्थडे’, ‘चुड़ैल्स’, ‘तैश’, ‘स्टेट ऑफ सीज: 26/11’ जैसे बिल्कुल नए कंटेंट के साथ मनोरंजन का स्तर बढ़ाया था। जी5 पर प्रसारित ओरीजनल फिल्मों ‘कागज़’, ‘परीक्षा’, ‘मी रक़्सम’, ‘दरबान’ और ‘अटकन चटकन’ की गिनती ऐसी फिल्मों में होती हैं जो किसी भी विदेशी ओटीटी की ओरीजनल फिल्म से सीधा मुकाबला कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zee5 Freezes All News Shows In Discussion Will Make Sequels Of Franchises And Spin Off Zee TV Shows
कुबूल है का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, साल 2021 में किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद जी5 से दिखती नहीं है। इस साल ओटीटी का जोर अपने हिट शोज के सीक्वेल बनाने पर ही रहने वाला है। जिन नए विचारों पर जी5 ने वेब सीरीज बनाने वाले निर्माताओँ से महीनों विचार विमर्श किया, उनके लाखों रुपये इनके विकास पर खर्च कराए, उन पर भी काम ठप हो गया है।

विज्ञापन
Zee5 Freezes All News Shows In Discussion Will Make Sequels Of Franchises And Spin Off Zee TV Shows
फिल्म साइलेंस का दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिन सीरीज या फिल्मों के सीक्वेल जी5 इस साल रिलीज करने वाला है, उनमें ‘रंगबाज़’, ‘अभय’ और ‘फाइनल कॉल’ के अलावा ‘स्टेट ऑफ़ सीज’ शामिल हैं। कुछ नया अगर इस ओटीटी पर दिखेगा तो वह होंगी सुनील ग्रोवर स्टारर फिल्म ‘सनफ्लॉवर’ या फिर मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘साइलेंस’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed