मनोरंजन के लिए हफ्ता इस बार कुछ लंबा हो जाएगा क्योंकि ओटीटी पर इस हफ्ते सिर्फ शुक्रवार को ही नहीं, बल्कि रविवार को भी कुछ दिलचस्प दिखने वाली कहानियां रिलीज हो रही हैं। इस रविवार को खास बात यह है कि वैलेंटाइंस डे होगा और प्रेम दिवस पर कोई नई प्रेम कहानी देखने या सुनने न मिले, ऐसा होना बहुत मुश्किल है। डिजिटल दुनिया इस बात का खास ख्याल रख रही है इसलिए इस वीकेंड ओटीटी पर कई प्रेम कहानियां रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं, उनके बारे में।
Friday Fever: वैलेंटाइंस डे पर इस वीकएंड प्रेम कहानियों का मेला, देखिए आपके लिए क्या है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांस का बड़ा धमाका शुक्रवार को होने जा रहा है क्योंकि इस दिन प्राइम वीडियो रिलीज कर रहा है अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'द मैप ऑफ टाइनी परफेक्ट थिंग्स'। अंग्रेजी भाषा की इस साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कैथरीन न्यूटन और कायल एलन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी एक प्रेमी जोड़े की है जो अपने मिलन के बाद की हर एक छोटी चीज का एक नक्शा बना लेते हैं। हालांकि, बाद में खुद उन्हें ही यह चीज अजीब लगने लगती है।
टू ऑल द ब्वॉयज - ऑलवेज एंड फॉरएवर
इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स ने भी अपनी चर्चित फिल्म सीरीज 'टू ऑल द ब्वॉयज' के तीसरे भाग 'टू ऑल द ब्वॉयज- ऑलवेज एंड फॉरएवर' को रिलीज करने का फैसला किया है। नोआ सैंटिनेयो और लाना कोंडोर की इस फिल्म सीरीज के पिछले दो भाग दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं इसलिए उनकी तीसरी कहानी इस वैलेंटाइन वीक में रिलीज की जा रही है। फिल्म की मुख्य किरदार लारा जीन इस फिल्म में अपना हाई स्कूल खत्म करेगी और अपना वयस्क जीवन शुरू करेगी। इस दौरान कुछ चीजें भी बदलेंगी जिनमें लारा सोचती है कि आखिर ग्रेजुएशन के बाद परिवार, दोस्तों और उसके प्रेमी पीटर के साथ उसकी जिंदगी कैसी हो जाएगी?
नमस्ते वहाला
नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार के लिए एक और प्रेम कहानी नमस्ते वहाला रिलीज करने की ठान रखी है। यह एक ओरिजिनल फिल्म है जिसमें भारतीय अभिनेता रुसलान मुमताज और नाइजीरियन अभिनेत्री इनी डीमा ओकोजी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कहानी राज और डीडी की है जिन्हें पहली ही नजर में एक दूसरे से प्रेम हो जाता है। एक दूसरे से तो ये इजहार कर लेते हैं और साथ जिंदगी बिताने का भी फैसला हो जाता है लेकिन इन दोनों को अपने परिवारजनों को मनाने के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
जीकोज जर्नी
समय चाहे जैसा भी हो लेकिन नेटफ्लिक्स अक्सर बच्चों का ख्याल तो रखता ही है। इस हफ्ते भी शुक्रवार को वह एक एनिमेशन पारिवारिक कॉमेडी फिल्म 'जीकोज जर्नी' को अपने प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनाने वाला है। यह कहानी है एक लड़की, उसके दोस्तों और उसके पालतू कुत्ते जीको की जो अपने ही यहां खड़े एक पर्वत को कुछ लालची लोगों से बचाने का काम करते हैं। इस बचाव कार्य में इन सभी को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।