रियालिटी शोज और बॉयोपिक के दौर में बॉक्स आफिस पर 2.0 जिस तरह से कलेक्शन कर रही है, उसके चलते 'जीरो' भी मसाला फिल्मों की श्रेणी में मोटी कमाई कर सकती है। 'जीरो' ऐसी फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान ने बौने के किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत की है, जो फिल्म में दिखाई भी देती है। पैरालाइज की बीमारी से जूझती साइंसटिस्ट के किरदार ने अनुष्का ने भी बेहतर किरदार निभाया है। कैटरीना की भूमिका भी छोटी मगर दमदार रही।
बऊआ से बबीता तक, पढ़ें 'जीरो' के 5 ऐसे सीन, जो केवल शाहरुख खान ही कर सकते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रात में खर्च किए 6 लाख रुपये
अभिनेता शाहरुख खान फिल्म में एक मध्यमवर्गीय परिवार में बौने का किरदार निभाते हैं। एक नकली से दिखने वाले मेरठ में शुरू हुई 38 साल के बउआ सिंह (शाहरुख खान) आफिया (अनुष्का शर्मा) को रिझाने के लिए 6 लाख रुपये सिर्फ एक फाइव स्टार होटल में गाना गाने के इंतजाम पर खर्च कर देते हैं। एक रात में इतने इंतजाम केवल शाहरुख खान ही कर सकते हैं।
एक दिन में ही अमेरिका का वीजा
कहने को बऊआ सिंह फिल्म में 4 बार केवल अंडरवियर और बनियान में भागते दिखाई दिए और वैसे उनके खर्चे मोटे-मोटे दिखाए गए है। आम आदमी जहां अमेरिका जाने के लिए महीनों वीजा की लाइन में लगता है।
वहीं, बऊआ सिंह एक दिन में ही पासपोर्ट मंगवाकर अमेरिका की फ्लाइट पकड़ लेते हैं। दोस्त को भी पासपोर्ट समेत बुलाते हैं और साथ में ले जाते हैं, जैसे अमेरिका के लिए दोनों ने ट्रेन पकड़ ली हो। जेब में नोटों के बंडल, महंगा कोट अचानक से बऊआ सिंह के पास कहां से आ गए? ये सीन भी शाहरुख खान के लिए ही संभव है।
दो दिन के प्यार में शादी तक बात
बऊआ सिंह और आफिया की लवस्टोरी तो दो दिन में बन गई। पहले दिन आफिया ने बऊआ को दुत्कारा, दूसरे दिन गाने पर नाची, तीसरी सुबह होली पर शाहरुख का डांस और फिर शादी की बात। सभी विपरीत परिस्थितियों में इतनी तेजी से पनपी ये स्टोरी भले ही रियल न लगे, लेकिन जब शाहरुख खान मोहब्बत करने पर आ जाएं तो कुछ भी मुमकिन हो सकता है। इसके बाद अनुष्का तो शाहरुख के घर भी पहुंच जाती है। दो दिन में शादी तय और बाद में शाहरुख खान का एक नया अवतार। सबकुछ मस्त है।
पहली मुलाकात में कटरीना को किस और सीधा फाइनल में एंट्री
शादी की तैयारियों के बीच शाहरुख अपने दोस्त के साथ बबीता कुमारी का डांस देखकर लौटता है तो सड़क किनारे कार रोककर बबीता कुमारी उसे किस देती हैं। इतनी बड़ी सुपरस्टार मेरठ में बिना सिक्योरिटी वाली जीपों के जा रही थीं। बाइक पर आए मनचलों को बऊआ जी सबक सिखाते हैं। इसके बाद आफिया की शादी के दिन बऊआ जी घर से भाग जाते हैं और सीधा फाइनल में एंट्री मारते हैं। ऐसा कौन सा कंपीटिशन है, जिसमें सीधा फाइनल हो और साथ में ही कोई कंटेस्टेंट न हो। ये सिर्फ शाहरुख ही कर सकते हैं।