शाहरुख की 'जीरो' रिलीज
'जीरो' से लेकर प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन तक, बॉलीवुड की इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरीं सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलिब्रिटीज के लिए प्रियंका-निक का रिसेप्शन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए 20 दिसंबर को एक रिसेप्शन पार्टी दी। उन्होंने मुंंबई के होटल ताज लैंड्स में तीसरा रिसेप्शन दिया। बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्र की तमाम बड़ी हस्तियां रेखा, सलमान खान, काजोल, कटरीना कैफ, दीपिका-रणवीर और साइना नेहवाल इस रिसेप्शन में पहुंचे और नए नवेले जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में एक रिसेप्शन दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दूसरी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दूसरा रिसेप्शन मुंबई में प्रियंका के करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों और मीडिया के लोगों के लिए था।
एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने भीड़ द्वारा की गई हिंसा का हवाला देते हुए कहा कि 'एक गाय की मौत को एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। जहर पहले ही फैल चुका है और अब इसे रोक पाना मुश्किल होगा। जो कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं, उन्हें खुली छूट दे दे गई है।' उनके इस बयान के बाद अजमेर साहित्य महोत्सव के आयोजकों ने एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया है जहां नसीरुद्दीन शाह को संबोधित करना था।
मणिकर्णिका का ट्रेलर रिलीज
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी का ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज हो गया है। कंगना फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर, शादी और फिर अंग्रेजों से लड़ने वाली मर्दानी के रूप में दिखेंगी। निर्देशक कृष ने फिल्म के निर्देशन से बीच में ही हाथ खींच लिए थे, जिसके बाद कंगना ने पैच वर्क सहित फिल्म के कई शूट्स अपने डायरेक्शन में पूरे करवाए। कंगना के अलावा फिल्म में अंकिता लोखंडे, डैनी डेन्जोंगप्पा और सुरेश ओबेराय की मुख्य भूमिका है। फिल्म का बजट 225 करोड़ बताया जा रहा है। मणिकर्णिका 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
तैमूर का दूसरा जन्मदिन
पटौदी खानदान के छोटे नवाब और करीना-सैफ की आंखों के तारे तैमूर अली खान ने 20 दिसंबर को अपना दूसरा जन्मदिन मनाया। अपनी एक हंसी से हर किसी को अपना दीवाना बना देने वाले तैमूर का जन्मदिन इस साल साउथ अफ्रीका में मनाया गया। हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनालिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 साल के तैमूर का नाम भी शामिल किया गया था। खास बात ये थी कि पॉपुलर सेलिब्रिटी की इस लिस्ट में तैमूर के पैरेंट्स करीना और सैफ को जगह नहीं मिल पाई थी।