{"_id":"64aafa014ba4510c66098b1c","slug":"zohra-sehgal-death-anniversary-know-actress-personal-life-and-career-in-bollywood-here-in-the-story-2023-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zohra Sehgal: पहली महिला पायलट बनना चाहती थीं जोहरा सेहगल, ऐसे रखा फिल्मी दुनिया में कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zohra Sehgal: पहली महिला पायलट बनना चाहती थीं जोहरा सेहगल, ऐसे रखा फिल्मी दुनिया में कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Mon, 10 Jul 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री जोहरा सहगल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपने जबर्दस्त अभिनय से उन्होंने काफी नाम कमाया है।करीब 102 वर्ष का जीवन जीने के बाद एक्ट्रेस ने 10 जूलाई 2014 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने से जोहरा का निधन हो गया। मगर लोग आज भी उनकी बेहतरीन अदाकारी के कायल हैं।
2 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
27 अप्रैल 1912 को रामपुर रियासत के नवाबी खानदान में जन्मी जोहरा का पूरा नाम साहिबजादी जोहरा मुमताजुल्ला खान बेगम था। एक्ट्रेस की जिंदगी बचपन में संघर्षों भरी रही। बचपन में ही उनकी मां का निधन हो गया। उनकी मां चाहती थीं कि जोहरा लाहौर जाकर पढ़ें इसलिए वह अपनी बहन के साथ क्वीन मैरी कॉलेज में दाखिला लेने चली गई। एक्ट्रेस स्कूल की लगातार टॉप करती रहीं।
3 of 6
जोहरा सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
मगर जोहरा के के पिता उनकी शादी करना चाहते थे। यह बात उनकी प्रिंसिपल को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने लगातार उन्हें तीन बार फेल कर दिया, जिससे वह दसवीं में रहें। जोहरा ने स्कूल के दिनों में नाटकों और डांस में भाग लिया। पढ़ाई में अव्वल रहने वाली जोहरा देश की पहली महिला पायलट बनना चाहती थीं।
मगर उनके पिता ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद उनके मामा ने उनके पिता से बात की और जोहरा की प्रतिभा देखते हुए उन्होंने कहा कि जोहरा को एक बार कुछ बनने का मौका दिया जाए। इसके बाद उनके पिता मान गए और जोहरा मामा के साथ इंग्लैंड चली गईं। इंग्लैंड में उन दिनों डांस का अच्छा माहौल नहीं था। इसलिए जोहरा ने जर्मनी का रुख किया और बर्लिन के एक डांस स्कूल में दाखिला ले लिया।
वह हर साल स्कूल ट्रिप से दुनियाभर की सैर पर जातीं। इस दौरान उन्हें दुनिया घूमने का खूब मौका मिला। जर्मनी में उनकी मुलाकात उदय शंकर से हुई और एक्ट्रेस उनके डांस ग्रुप में शामिल हो गईं। इसके बाद वो अल्मोड़ा आ गईं। साल 1945 में जोहरा ने पृथ्वी थिएटर ज्वॉइन कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।