फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: ओटीटी रिलीज से दो दिन पहले भी करोड़ों में कमा रही ‘भूल चूक माफ’, ‘कराटे किड लीजेंड्स’ की हालत पतली

Wed, 04 Jun 2025 09:43 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 04 Jun 2025 09:43 AM IST
सार

Box Office Collection: मंगलवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा बीता और क्या रहा भूल चूक माफ और कराटे किड लीजेंड्स का हाल। यहां जानिए।

विज्ञापन
Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Decently Before Ott Release Karate Kid Legends Continue Suffer
कराटे किड लीजेंड्स और भूल चूक माफ - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों जैकी चैन की ‘कराटे किड लीजेंड्स’ और राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ बनी हुई हैं। जहां राजकुमार राव, जैकी चैन पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। जानते हैं मंगलवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा।

Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Decently Before Ott Release Karate Kid Legends Continue Suffer
कराटे किड लीजेंड्स - फोटो : यूट्यूब

कराटे किड लीजेंड्स 
जैकी चैन स्टारर ‘कराटे किट लीजेंड्स’ की कमाई हर बीतते दिन के साथ गिरती जा रही है। 1.6 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरूआत करने वाली ‘कराटे किड लीजेंड्स’ की कमाई पांचवें दिन मंगलवार को सिर्फ 58 लाख रुपए पर आकर सिमट गई। जबकि इससे पहले सोमवार को फिल्म ने कुल 89 लाख रुपए की कमाई की थी। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 7.82 करोड़ रुपए ही रहा है।

Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Decently Before Ott Release Karate Kid Legends Continue Suffer
भूल चूक माफ - फोटो : यूट्यूब

भूल चूक माफ
दूसरी ओर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ अपने दूसरे हफ्ते में भी करोड़ों में कमा रही है। अपने पहले हफ्ते में 44.1 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘भूल चूक माफ’ अपने दूसरे हफ्ते भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अपने 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके साथ 12 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 63.07 करोड़ तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Decently Before Ott Release Karate Kid Legends Continue Suffer
फिल्म 'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

दो दिन बाद ओटीटी पर आ जाएगी फिल्म
हैरानी की बात ये है कि ‘भूल चूक माफ’ को रिलीज हुए अभी सिर्फ 12 दिन ही हुए हैं और फिल्म करोड़ों में कमाई भी कर रही है। लेकिन फिर भी अपने तीसरे शनिवार और रविवार से पहले फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो जाएगी। ‘भूल चूक माफ’ इसी शुक्रवार यानी 6 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में जाहिर है कि ओटीटी पर आने के बाद फिल्म थिएटर्स से उतर जाएगी।

यह खबर भी पढ़ेंः Celebs Reaction On RCB Win: आरसीबी की जीत पर खुश हुए सेलेब्स, विक्की कौशल बोले- ‘ये लंबे वक्त से बाकी था’

विज्ञापन
Box Office Collection Bhool Chuk Maaf Earnings Decently Before Ott Release Karate Kid Legends Continue Suffer
‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
इन हालिया रिलीज फिल्मों के बीच टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। फिल्म ने 18वें दिन अपने तीसरे मंगलवार को 72 लाख रुपए की कमाई की। ये पहली बार जब मिशन इम्पॉसिबल की कमाई करोड़ से नीचे लाखों में आई है। अब तक फिल्म की कुल कमाई 92.29 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed