फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

War 2 X IPL Final: आईपीएल फाइनल में नहीं दिखेगा ‘वॉर 2’ का दूसरा प्रोमो, ‘अमर उजाला’ के पास पक्की जानकारी

Tue, 03 Jun 2025 10:24 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 03 Jun 2025 10:24 PM IST
सार

फिल्म ‘वॉर 2’ के फैंस उम्मीद लगाकर बैठे थे कि आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान उन्हें फिल्म का अगला प्रोमो देखने को मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। जानिए, इसका कारण? 

विज्ञापन
Second Promo Of War 2 Will Not Be Shown In The IPL Final Confirmed Information
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स स्पाई यूनीवर्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ का अगला प्रोमाे हैदराबाद में चल रहे आईपीएल के फाइनल मैच के बीच नहीं दिखाया जाएगा। मंगलवार शाम से ही स्पाई यूनिवर्स के प्रशंसक इस प्रोमो को लेकर उम्मीदें लगाए रहे हैं लेकिन अमर उजाला के पास ये पक्की खबर है कि रॉयल चैलेंजर्स, बेंगलुरु और पंजाब किग्स के फाइनल मैच के दौरान ऐसा कोई प्रोमो रिलीज नहीं होने वाला। मैच की पहली पारी खत्म हो चुकी है और अब पंजाब किंग्स की बैटिंग शुरू हो चुकी है। 
Second Promo Of War 2 Will Not Be Shown In The IPL Final Confirmed Information
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘वॉर 2’ इस साल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज होने जा रही है। इसी दिन निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स- बंगाल चैप्टर’ भी रिलीज होने की घोषणा हो चुकी है लेकिन सूत्र बताते हैं कि विवेक की फिल्म अब इस दिन शायद ही रिलीज हो सके क्योंकि फिल्म का काफी सारा काम अभी पूरा नहीं हो सका है। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि ये फिल्म अब 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है।  
Second Promo Of War 2 Will Not Be Shown In The IPL Final Confirmed Information
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के आगे खिसकने की जानकारी के बाद से यशराज फिल्म्स में ‘वॉर 2’ की टीम का उत्साह सातवें आसमान पर है। टीम ने हाल ही में एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म का एक टीजर रिलीज किया है। अयान मुकर्जी इस फिल्म के निर्देशक हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी फिल्म के बारे में लिखा है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)


विज्ञापन
विज्ञापन
Second Promo Of War 2 Will Not Be Shown In The IPL Final Confirmed Information
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘वॉर 2’ इसे बनाने वाली कंपनी यशराज फिल्म्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये से भी ऊपर बताया जा रहा है और जिन लोगों ने फिल्म के रशेज देखे हैं, उनके मुताबिक ये फिल्म अयान मुकर्जी की अब तक की सबसे बढ़िया फिल्म है। अयान ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के तुरंत बाद ही इस पर काम शुरू कर दिया था और बीते दो साल से वह दिन रात फिल्म में ही लगे रहे हैं।  
विज्ञापन
Second Promo Of War 2 Will Not Be Shown In The IPL Final Confirmed Information
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग देश और विदेश में क्रिकेट का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला इवेंट बन चुका है और इसका फाइनल इस समय हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच को अब तक 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बीते हफ्ते इस बात की सरगर्मी थी कि यशराज फिल्म्स ने इस मैच की दूसरी पारी के दौरान फिल्म ‘वॉर 2’ का अगला प्रोमो रिलीज करने की तैयारी की है। इस प्रोमो में फिल्म के दोनों मुख्य कलाकारों ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच का मुकाबला दिखाए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन, इस बारे में ‘अमर उजाला’ की तफ्तीश में पता चला है कि ऐसा कोई प्रोमो आईपीएल के फाइनल के दौरान नहीं दिखाया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed