Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Coolie Earnings Increase Wednesday While War 2 Big Blow Mahavatar Narsimha More Strong
{"_id":"68afbd13d997369acd096690","slug":"box-office-collection-coolie-earnings-increase-wednesday-while-war-2-big-blow-mahavatar-narsimha-more-strong-2025-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: बप्पा के आगमन का ‘कुली’ को मिला फायदा, ‘वॉर 2’ की घटी कमाई; ‘महावतार नरसिम्हा’ ने फिर चौंकाया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: बप्पा के आगमन का ‘कुली’ को मिला फायदा, ‘वॉर 2’ की घटी कमाई; ‘महावतार नरसिम्हा’ ने फिर चौंकाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:55 AM IST
सार
Box Office Collection: सिनेमाघरों में ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ की भिड़ंत के बीच ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार हैरान कर रही है और शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब जानते हैं कि बुधवार को कैसा रहा इन फिल्मों का हाल।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन ही फिल्मों का जोर देखने को मिल रहा है। इनमें एक ओर हैं दो बड़ी फिल्में ‘कुली’ और ‘वॉर 2’। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर 34 दिनों से टिकी ‘महावतार नरसिम्हा’ है। अब जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने की कितनी कमाई।
2 of 5
फिल्म 'कुली' में रजनीकांत
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कुली
रजनीकांत के 50 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज हुई एक्शन पैक्ड फिल्म ‘कुली’ अपने दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने बुधवार को अपने 14वें दिन 5.56 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 3.65 करोड़ रुपए ही रहा था। ऐसे में ‘कुली’ को गणेश चतुर्थी की छुट्टी का फायदा मिला। अब 14 दिनों में ‘कुली’ का कुल कलेक्शन 269.81 करोड़ रुपए हो गया है।
3 of 5
'वॉर 2'
- फोटो : X
वॉर 2
दूसरी ओर ‘कुली’ के साथ ही रिलीज हुई ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर बनी तो है, लेकिन फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलावर को 2.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली ‘वॉर 2’ बुधवार को सिर्फ 2.50 करोड़ रुपए ही जुटा पाई। इस तरह से 14 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 229.75 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'कुली' और 'वॉर 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वॉर 2 पर भारी पड़ रही कुली
दोनों ही फिल्में दो हफ्ते लगभग बिता चुकी हैं, लेकिन इस दौरान रजनीकांत की ‘कुली’, ऋतिक और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ पर लगातार भारी पड़ रही है। पहले हफ्ते जहां कुली ने 229.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं ‘वॉर 2’ सिर्फ 204.25 करोड़ रुपए ही जुटा पाई थी। अब दूसरे हफ्ते में भी ‘कुली’ ‘वॉर 2’ पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
महावतार नरसिम्हा
‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच ‘महावतार नरसिम्हा’ अपनी रिलीज के 34 दिन बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिली। मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बुधवार को अपने 34वें दिन 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से 34 दिनों में ‘महावतार नरसिम्हा’ की कुल कमाई 237.10 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।