फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'जॉली एलएलबी 3' की घटी कमाई, जानें 'निशानची' समेत बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Tue, 23 Sep 2025 08:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 23 Sep 2025 08:01 AM IST
सार

Box Office Collection Report: शुक्रवार को रिलीज हुई कई फिल्मों में अक्षय कुमार की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' अच्छा कारोबार करने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं 'निशानची' और बाकी फिल्मों ने कितना कारोबार किया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Jolly LLB 3 Nishaanchi Lokah Chapter 1 Mirai
जॉली एलएलबी 3, निशानची - फोटो : यूट्यूब
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी। सोमवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से कुछ खास नहीं रहा। हालांकि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ और कई दूसरी फिल्में अच्छा कारोबार करने में कामयाब रहीं। वहीं अनुराग कश्यप की 'निशानची' ने कुछ खास नहीं किया। ‘मिराय’, ‘डेमन स्लेयर’ और ‘लोका चैप्टर 1’ ने दर्शकों को लुभाया है। आइए देखते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
Box Office Collection Jolly LLB 3 Nishaanchi Lokah Chapter 1 Mirai
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : एक्स
जॉली एलएलबी 3
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का दर्शक काफी इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों ने इस पर अच्छी प्रतिक्रिया दी। इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को दर्शकों ने इसे और प्यार दिया और इसने 21 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और इसने मात्र 5.50 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा
Box Office Collection Jolly LLB 3 Nishaanchi Lokah Chapter 1 Mirai
निशानची - फोटो : एक्स
निशानची
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'निशानची' से काफी उम्मीद की जा रही थी लेकिन फिल्म की शुरुआत कमजोर रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 25 लाख रुपये से शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को मामूली बढ़त के साथ इसने 39 लाख रुपये कमाए। रविवार को फिल्म की कमाई महज 26 लाख रुपये रही। सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 13 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 1.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म को दर्शकों ने उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं दिया। 

पढ़ें फिल्म का एक्स रिव्यू: Nishaanchi X Review: डबल रोल में ऐश्वर्य ठाकरे ने किया इंसाफ, फिल्म देखने के बाद यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Jolly LLB 3 Nishaanchi Lokah Chapter 1 Mirai
फिल्म 'मिराय' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मिराय
साउथ के अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ ने दूसरे हफ्ते में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 65.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे रविवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को फिल्म की कमाई 1.75 करोड़ रुपये रही। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 80.75 करोड़ रुपये हो गया है। दर्शक इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और कहानी को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Box Office Collection Jolly LLB 3 Nishaanchi Lokah Chapter 1 Mirai
डेमन स्लेयर - फोटो : X
डेमन स्लेयर
जापानी एनीमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जगह बना ली है। पहले दिन 12.85 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 53.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में गिरावट आई। दूसरे रविवार को फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया। सोमवार को फिल्म की कमाई 85 लाख रुपये रही। इस तरह से अब तक इस फिल्म की कमाई 63.30 करोड़ रुपये हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed