फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lokah VS Hridayapoorvam: मलयालम फिल्मों 'लोका' और 'हृदयपूर्वम' ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, जानें टोटल कलेक्शन

Wed, 03 Sep 2025 10:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 03 Sep 2025 10:45 PM IST
सार

Lokah Chapter 1 VS Hridayapoorvam: हाल ही में कई बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया। ऐसे में मलयालम फिल्मों 'हृदयपूर्वम' और 'लोका चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बना ली है।

विज्ञापन
Box Office Collection Lokah Chapter 1 vs Hridayapoorvam total earning
लोका चैप्टर 1, हृदयपूर्वम - फोटो : यूट्यूब
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। इनमें 'परम सुंदरी' और 'वॉर 2' अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच दो मलयालम फिल्में 'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
Box Office Collection Lokah Chapter 1 vs Hridayapoorvam total earning
लोका चैप्टर 1, हृदयपूर्वम - फोटो : यूट्यूब
'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' को दर्शकों ने दिया प्यार
फिल्म 'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म 'लोका चैप्टर 1' एक सुपरहीरो फिल्म है। दर्शक इसे इतना पसंद कर रहे हैं कि यह फिल्म 'परम सुंदरी' से आगे निकल गई है। वहीं 'हृदयपूर्वम' में साउथ के जाने माने कलाकार मोहनलाल ने रोमांस किया है। यह फिल्म भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। 
Box Office Collection Lokah Chapter 1 vs Hridayapoorvam total earning
लोका चैप्टर 1 - फोटो : यूट्यूब
'लोका चैप्टर 1' की कुल कमाई
'लोका चैप्टर 1' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 2.27 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 7.6 करोड़ रुपये अपने खाते में डाले। रविवार को फिल्म की कमाई 10.1 करोड़ रुपये रही। सोमवार और मंगलवार को फिल्म की कमाई क्रमश: 7.2 और 7.65 करोड़ रुपये रही। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 5.62 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 44.87 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Param Sundari Collection: सिद्धार्थ के लिए लकी है 'परम सुंदरी', सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी 10वीं फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Lokah Chapter 1 vs Hridayapoorvam total earning
हृदयपूर्वम - फोटो : यूट्यूब
'हृदयपूर्वम' का कलेक्शन
मोहनलाल की फिल्म 'हृदयपूर्वम' ने ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 2.5 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये कमाए। रविवार चौथे दिन फिल्म की कमाई 3.7 करोड़ रुपये रही। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसकी कमाई 1.9 करोड़ रुपये रही। मंगलवार को फिल्म की कमाई 1.75 करोड़ रुपये रही। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म की कमाई 1.63 करोड़ रुपये रही। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 17.73 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
Box Office Collection Lokah Chapter 1 vs Hridayapoorvam total earning
लोका चैप्टर 1, हृदयपूर्वम - फोटो : यूट्यूब
'लोका चैप्टर 1' और 'हृदयपूर्वम' की लागत
मोहनलाल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं। इसके बावजूद उनकी फिल्म 'हृदयपूर्वम', 'लोका चैप्टर 1' से काफी पीछे है। जहां 'लोका चैप्टर 1' ने 48.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया वहीं 'हृदयपूर्वम' ने महज 17.73 करोड़ रुपये की कमाई की। बताया जाता है कि 'लोका चैप्टर 1' की लागत 35 करोड़ रुपये है, तो वहीं 'हृदयपूर्वम' की लागत 30 करोड़ रुपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed