फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: ‘छावा’ के आगे नहीं टिक रहीं फिल्में, जानिए ‘द डिप्लोमैट’ और ‘तुमको मेरी कसम’ की कमाई

Thu, 27 Mar 2025 08:45 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 27 Mar 2025 08:45 AM IST
सार

Box Office Report Wednesday:  कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ ने अपना दबदबा बनाए रखा है। आइए जानते हैं विक्की कौशल की फिल्म समेत ‘द डिप्लोमैट’ और ‘तुमको मेरी कसम’ के कलेक्शन के बारे में…
 

विज्ञापन
Box Office Collection of Chhaava The Diplomat Tumko Meri Kasam check day wise earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 40 दिनों बाद भी जारी है। 14 मार्च को सिनेमाघरों में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने दस्तक दिया। इस बीच 21 मार्च को 'तुमको मेरी कसम' नाम की फिल्म ने भी सिनेमाघरों का रुख किया, लेकिन ये सभी नई रिलीज फिल्में ‘छावा’ को कलेक्शन के मामले में टक्कर नहीं दे पाईं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया?

Box Office Collection of Chhaava The Diplomat Tumko Meri Kasam check day wise earning
तुमको मेरी कसम - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

तुमको मेरी कसम 
अनुपम खेर, इश्वाक सिंह, अदा शर्मा, एशा देओल, मेहरान माजदा, सुशांत सिंह और दुर्गेश कुमार जैसे कई कलाकारों से सजी फिल्म 'तुमको मेरी कसम' शुक्रवार, 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने पहले दिन महज 15 लाख रुपये की कमाई की। बुधवार को फिल्म को रिलीज हुए छह दिन हो गए और फिल्म ने छठे दिन महज नौ लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक यह 1.06 करोड़ का कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें:  Nushrratt Bharuccha: 'छोरी 2' के सेट पर चोटिल हुई नुसरत की आंख, लगे थे दो टांके; करीना-माधुरी पर कही ये बात

Box Office Collection of Chhaava The Diplomat Tumko Meri Kasam check day wise earning
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

द डिप्लोमैट 
होली पर जॉन अब्राहिम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' रिलीज हुई। फिल्म के लिए अच्छी बात यह है कि हफ्ते भर बाद इसने अपना बजट निकाल लिया है और अब यह धीमी रफ्तार के साथ मुनाफे की कमाई करने की ओर बढ़ रही है। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज किया गया था, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई लाखों रुपये में ही सिमट गई। अब मंगलवार को यानी 12वें दिन फिल्म ने 80 लाख रुपये की कमाई की। बुधवार को फिल्म ने 75 लाख रुपये का कारोबार किया है। 

यह खबर भी पढ़ें:  Tumko Meri Kasam: आईपीओ के प्रचार के लिए बनी अनुपम खेर की फिल्म, इधर पिक्चर फ्लॉप, उधर आईपीओ वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection of Chhaava The Diplomat Tumko Meri Kasam check day wise earning
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

छावा 
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ पहले दिन से ही सिनेमाघरों में और बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस बीच कई सारी फिल्में रिलीज हुईं और सिनेमाघरों को अलविदा भी कह गईं, लेकिन लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ ने पिछले 41 दिनों से अपने पांव जमा रखे है। हालांकि, इस बीच फिल्म की कमाई में उतार चढ़ाव देखने को भी मिला। फिल्म के बुधवार यानी 41वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब तक 587.75 करोड़ रुपये हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed