Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Indira IVF withdraws DRSP after questions are raised about timing of release of film Tumko Meri Kasam
{"_id":"67e43e7b9db9db5a7e06f53c","slug":"indira-ivf-withdraws-drsp-after-questions-are-raised-about-timing-of-release-of-film-tumko-meri-kasam-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tumko Meri Kasam: आईपीओ के प्रचार के लिए बनी अनुपम खेर की फिल्म, इधर पिक्चर फ्लॉप, उधर आईपीओ वापस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tumko Meri Kasam: आईपीओ के प्रचार के लिए बनी अनुपम खेर की फिल्म, इधर पिक्चर फ्लॉप, उधर आईपीओ वापस
Tumko Meri Kasam: अदा शर्मा की फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ के प्रचार के लिए खूब पैसा खर्च किया गया। हालांकि ये फिल्म पहले हफ्ते में सिर्फ एक करोड़ रुपये की कमाई कर सकी।
विज्ञापन
1 of 6
तुमको मेरी कसम
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा में बायोपिक का चलन ‘डॉ. कोटनीस की अमर कहानी’ के समय से चला आ रहा है लेकिन बीते हफ्ते ही रिलीज हुई फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ ने एक ऐसी नई कहानी हिंदी सिनेमा में लिख दी है, जिसका दूसरा उदाहरण मिल पाना आने वाले समय में भी बहुत मुश्किल होगा। बीते समय में तो खैर ऐसा कोई उदाहरण दूर दूर तक नजर नहीं आता। महेश भट्ट की फिल्मों ने अतीत में खूब कारनामे किए हैं। इस बार उन्होंने अपने शागिर्द विक्रम भट्ट के साथ मिलकर जो बायोपिक बनाई है, उसके चलते इसकी निर्माता कंपनी को मोटा नुकसान हो गया है।
2 of 6
'तुमको मेरी कसम'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेम कहानी ने निराश किया
किस्सा आपको शुरू से समझाते हैं। फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ आपने शायद ही देखी हो क्योंकि एक मर्डर मिस्ट्री की तरह बनी इस फिल्म का प्रचार एक प्रेम कहानी की तरह किया गया और इसके लीड पेयर इश्वाक सिंह व अदा शर्मा के फिल्म की रिलीज से पहले आए गाने ने दर्शकों को बुरी तरह निराश किया। इश्वाक सिंह इस फिल्म में डॉ. अजय मुर्डिया का किरदार निभा रहे हैं और अदा शर्मा बनी हैं इंदिरा जिनके नाम पर अजय ने पूरे देश में आईवीएफ क्लीनिक की श्रृंखला खोल रखी है। अनुपम खेर फिल्म में प्रौढ़ अजय मुर्डिया के किरदार में हैं।
Tumko Meri Kasam Review: अदा और इश्वाक की जोड़ी का नहीं जमा रंग, खुद को दोहराते नजर आए अभिनेता अनुपम खेर
3 of 6
तुमको मेरी कसम
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
अनुचित प्रचार की शिकायत
कंपनी ने करीब 3500 करोड़ रुपये बाजार से जुटाने के लिए आईपीओ लाने की तैयारी बीते एक साल से कर रहखी है। और इसके लिए उसने सेबी के बार ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएसपी) भी जमा कर दिया था। लेकिन, इस फिल्म की रिलीज होते ही सेबी के पास इसके जरिये इंदिरा आईवीएफ के अनुचित प्रचार की शिकायत पहुंची। बताते हैं कि सेबी ने इस पर अपनी आपत्ति भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तुमको मेरी कसम
- फोटो : इंस्टाग्राम: @anupamkher
धुआंधार प्रचार फिर भी सिर्फ बंटाधार
करीब 20 करोड़ रुपये में बनी अदा शर्मा, इश्वाक सिंह और अनुपम खेर अभिनीत फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में अब तक सिर्फ एक करोड़ रुपये की कमाई की है। गुरुवार को फिल्म की रिलीज का पहला हफ्ता पूरा होगा। फिल्म के प्रचार पर इसके निर्माताओं ने पानी की तरह पैसा बहाया। फिल्म के प्रीमियर पर पूरे देश के तमाम फिल्म पत्रकारों को राजस्थान ले जाया गया। लेकिन, फिल्म इतनी खराब निकली कि अधिकतर समीक्षकों ने इसे एक या दो स्टार की रेटिंग ही दी है।
विज्ञापन
5 of 6
तुमको मेरी कसम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंदिरा आईवीएफ ने ऑफर वापस लिया
जानकारी के मुताबिक फिल्म की रिलीज और आईपीओ की टाइमिंग पर आपत्ति उठने के बाद इंदिरा आईवीएफ ने अपना ड्राफ्ट ऑफर ही वापस ले लिया है। कंपनी ने बीते महीने ही इसे सेबी के पास फाइल किया है। इस बारे में सेबी या इंदिरा आईवीएफ ने हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है लेकिन विक्रम भट्ट के निर्देशन और महेश भट्ट के संरक्षण में बनी फिल्म ने कुछ कुछ वैसा ही किया है जैसी कहावत मुंबई में खूब मशहूर रही है कि खाया पिया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा बारह आना!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।