{"_id":"67e3b50321eb04240808a9b1","slug":"athiya-shetty-to-kiara-advani-these-bollywood-actresses-pregnant-share-good-news-with-fans-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ अथिया ही नहीं इन पांच एक्ट्रेस के घर भी आई खुशखबरी; कुछ के घर जल्द गूंजेगी किलकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सिर्फ अथिया ही नहीं इन पांच एक्ट्रेस के घर भी आई खुशखबरी; कुछ के घर जल्द गूंजेगी किलकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:05 PM IST
सार
Bollywood Actresses Pregnancy: साल 2025 में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के घर खुशखबरी आई है। ये खुशखबरी उनके लिए किसी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने से भी कहीं ज्यादा बड़ी है। इस लिस्ट में अथिया शेट्टी से लेकर कियारा आडवाणी तक कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अथिया शेट्टी-कियारा आडवाणी और इलियाना डिक्रूज
- फोटो : इंस्टाग्राम-@athiyashetty और @ kiaraaliaadvani और @ileana_official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के लिए साल 2025 कई मामलों में अब तक अच्छा रहा है। एक ओर जहां बॉलीवुड को साल की शुरूआत में ही छावा जैसी ब्लॉकबस्टर कमाई करने वाली फिल्म मिली, तो वहीं दूसरी ओर ये साल कई स्टार्स के घर भी खुशखबरी लेकर आया है। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसे बॉलीवुड स्टार्स हैं शामिल।
2 of 6
अथिया शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@athiyashetty
अथिया शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन इस बीच उनके घर सबसे बड़ी खुशखबरी आई है। अभिनेत्री एक बेटी की मां बन गई हैं। उन्होंने 24 मार्च को अपनी बेटी को जन्म दिया है। अथिया ने साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी।
3 of 6
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक
- फोटो : इंस्टाग्राम- @iamamyjackson
एमी जैक्सन
अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में नजर आईं अभिनेत्री एमी जैक्सन ने बीते दिनों अपने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने साल 2024 में एड वेस्टविक से शादी की थी।
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस साल माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने 28 फरवरी को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी कि उन्हें जल्द ही अपनी जिंदगी का सबसे प्यारा गिफ्ट मिलने वाला है। कियारा-सिद्धार्थ ने साल 2023 में लंबे अफेयर के बाद शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 6
इलियाना डिक्रूज
- फोटो : इंस्टाग्राम
इलियाना डिक्रूज
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भी इस साल मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने फरवरी में अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी थी। इसमें उन्होंने स्नैक्स की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “'मुझे बताइए कि आप प्रेग्नेंट हैं, ये बिना बताए कि आप प्रेग्नेंट हैं।' इलियाना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इलियाना ने साल 2023 में माइकल से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।