फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhu Birthday: पहली फिल्म से मिला स्टारडम, पर नहीं मिलीं बड़ी फिल्में, जानें अजय देवगन की इस हीरोइन की कहानी

Wed, 26 Mar 2025 10:51 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 26 Mar 2025 10:51 AM IST
सार

Madhu Birthday Special: अभिनेत्री मधु अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करने लगी थीं। उनकी खूबसूरती और डांस मूव्स ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया था। हालांकि, पहली फिल्म के बाद मधु का करियर वैसा नहीं रहा, जिसकी उम्मीद थी। फिर अचानक मधु इंडस्ट्री से गायब हो गईं। क्या थी इसके पीछे की वजह और जानिए कैसी रही मधु की जर्नी।

विज्ञापन
Actress Madhu Birthday Special, Why Actress Leave Bollywood After Success Of Her First Film Phool Aur Kaante
मधु - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhoo_rockstar

फिल्म ‘फूल और कांटे’ का जिक्र होते ही हर किसी के दिमाग में अजय देवगन का वो सीन याद आ जाता है जिसमें वो दो मोटरसाइकिलों पर पैर रखकर खड़े होकर आते हैं। लेकिन इसके साथ ही अगर इस फिल्म से कुछ और याद आता है तो वो है फिल्म की मासूम सी दिखने वाली खूबसूरत अभिनेत्री मधु। मधु की खूबसूरती और उनके भोलेपन ने उस वक्त हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आज वो मासूम सी दिखने वाली अभिनेत्री अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। पहली ही फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद मधु का करियर उतना लंबा और उतना यादगार नहीं रहा, जिसकी उम्मीद शायद उन्होंने की होगी। आज मधु के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Actress Madhu Birthday Special, Why Actress Leave Bollywood After Success Of Her First Film Phool Aur Kaante
मधु - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhoo_rockstar

‘फूल और कांटे’ नहीं थी मधु के करियर की पहली फिल्म
26 मार्च 1969 को जन्मीं मधु का पूरा नाम मधुबाला रगुनाथ मालिनी है। मधु का जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था। मधु ने बॉलीवुड में अपना करियर अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ से शुरू किया था, लेकिन उनकी पहली रिलीज के बालचंद्र द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘अजगन’ थी।

Actress Madhu Birthday Special, Why Actress Leave Bollywood After Success Of Her First Film Phool Aur Kaante
मधु - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhoo_rockstar

पहली फिल्म में अपनी खूबसूरती से खींचा ध्यान
1991 में आई मधु की पहली ही फिल्म ‘फूल और कांटे’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म में अजय देवगन की चर्चा ज्यादा हुई थी। लेकिन मधु ने भी अपने मासूम चेहरे और खूबसूरती से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस फिल्म के बाद मधु के पास फिल्मों के ऑफर आने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Madhu Birthday Special, Why Actress Leave Bollywood After Success Of Her First Film Phool Aur Kaante
मधु की खास फिल्में - फोटो : अमर उजाला

रोजा से मिली पहचान
पहली फिल्म हिट होने के बावजूद मधु को असली पहचान मिली 1992 में आई मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ से। इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म में मधु के अभिनय की तारीफ हुई और दर्शकों ने भी फिल्म को काफी पसंद किया। मधु बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी लगातार काम करती रहीं। अगर उनकी फिल्मोग्राफी पर नजर डालें तो उसमें ‘दिलजले’, ‘प्रेम योग’, ‘ब्रम्हा’, ‘एलान’, और ‘फौज’ जैसी हिंदी भाषा की फिल्में शामिल हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: साउथ सिनेमा से इंप्रेस सनी देओल, ये बॉलीवुड एक्टर भी कर चुके हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय

विज्ञापन
Actress Madhu Birthday Special, Why Actress Leave Bollywood After Success Of Her First Film Phool Aur Kaante
मधु - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhoo_rockstar

अचानक बना ली बॉलीवुड से दूरी
पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद भी मधु के करियर में ऐसी फिल्में नहीं हैं जो काफी बड़ी हिट रही हों या जिन्हें यादगार माना जाता हो। हालांकि, उनके खाते में साउथ की जरूर कुछ बड़ी फिल्में हैं, लेकिन बॉलीवुड में मधु का करियर वैसा नहीं रहा, जैसा पहली फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने उम्मीद की होगी। यही कारण रहा कि मधु ने अचानक ही बॉलीवुड से दूरी बना ली। मधु बीच में ही कहां चली गईं किसी को कुछ भी पता नहीं चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed