फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divorced Actress: टीवी जगत की इन अभिनेत्रियों का हो चुका है तलाक, एक का तो 26 की उम्र में हुआ दो बार डिवोर्स

Wed, 26 Mar 2025 09:44 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 26 Mar 2025 09:44 AM IST
सार

Divorced TV Actress: टेलीविजन की दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जो तलाकशुदा हैं। कुछ अभिनेत्रियां तो ऐसी हैं, जिनके तलाक की जानकारी आपको चौंका सकती हैं। आइए जानते हैं छोटे पर्दे पर उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिनका हो चुका है तलाक।

विज्ञापन
Famous Tv actress who got divorced and spending life single rashmi desai jennifer winget shweta tiwari
रश्मि देसाई और जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम- @rashmi.desai.fanpage और @jenniferwinget1

टीवी के इस ग्लैमरस जगत से आए दिन शादी, प्यार, तकरार, की खबरें आती रहती हैं। ऐसी कई हस्तियां हैं, जिनका तलाक भी हो चुका है। आज जानेंगे उन अभिनेत्रियों के तलाक के बारे में, जो अपने अभिनय से लोगों के दिल पर करती हैं राज। कुछ तो कई सालों से हैं तलाकशुदा, जानिए..

Famous Tv actress who got divorced and spending life single rashmi desai jennifer winget shweta tiwari
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि देसाई
रश्मि देसाई टीवी की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। 'उतरन' फेम एक्ट्रेस को इसी शो से पहचान मिली और यहीं उन्हें अपना जीवनासाथी नंदीश संधू मिले। शो के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2012 में शादी कर ली थी। चार साल बाद 2016 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला किया और तलाक ले लिया।

यह खबर भी पढ़ें: Shaheer Sheikh Bday: पहले नहीं मिलता था काम, अब विदेश में 'शाहरुख खान' के नाम से मशहूर हैं शहीर शेख

Famous Tv actress who got divorced and spending life single rashmi desai jennifer winget shweta tiwari
जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम

जेनिफर विंगेट
टीवी जगत की शानदार अभिनेत्री, जिनकी एक्टिंग के दर्शक दीवाने हैं। अभिनेत्री ने करण सिंह ग्रोवर को कई महीने डेट करने के बाद साल 2012 में उनसे शादी कर ली। फिर दोनों कलाकारों का रिश्ता दो साल भी नहीं चल पाया और ये दोनों 2014 में अलग हो गए। आपको बताते चलें कि करण सिंह ग्रोवर जेनिफर से शादी करने से पहले श्रद्धा निगम से तलाक ले चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Tv actress who got divorced and spending life single rashmi desai jennifer winget shweta tiwari
रिद्धि डोगरा - फोटो : इंस्टाग्राम- @iridhidogra

रिद्धि डोगरा
'जवान' फेम अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने राकेश बापट के प्यार में पड़ने के बाद शादी की और शादी के सात साल बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। राकेश ने एक इंटरव्यू में बताया कि कभी-कभी कुछ चीजें काम नहीं कर पाती हैं। आज भी वो दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अलग होने की बात कही थी।

विज्ञापन
Famous Tv actress who got divorced and spending life single rashmi desai jennifer winget shweta tiwari
दलजीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @kaurdalljiet

दलजीत कौर
दलजीत ने साल 2009 में टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। इसके चार साल बाद 2013 में उन्हें एक बेटा भी हुआ, लेकिन शादी के पांच साल बाद 2014 में दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से तलाक हो गया। इसके बाद से दलजीत अकेले ही जिंदगी जी रही हैं। दलजीत टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से फेमस हुई थीं। 

यह खबर भी पढ़ें: Kingdom: 'लाइगर' के बाद विजय देवरकोंडा ने 'किंगडम' के लिए फिर किया ये कमाल, नागा वामसी ने किया फीस का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed