विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा छूने से अब बस कुछ ही कदम की दूरी पर है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को रिलीज के 40वें दिन भी खूब प्यार मिल रहा है। कई सारी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिल्म ने शानदार कमाई की है। आइए जानते हैं 40वें दिन इसने कुल कितनी कमाई की है और 600 करोड़ रुपये के कलेक्शन से यह कितनी दूर है?
Chhaava Collection Day 40: 600 करोड़ के कलेक्शन से बस इतनी दूर है ‘छावा’, जानिए 40वें दिन की कमाई
Chhaava Collection Day 40: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का जलवा 40वें दिन भी बरकरार है। फिल्म 600 करोड़ रुपये के कलेक्शन से बस कुछ ही कदम की दूरी पर है। आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40वें दिन का कलेक्शन
विक्की कौशल की ‘छावा’ ने 31 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी। फिल्म ने लगातार धुआंधार कमाई करते हुए 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब यह नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। इसके 40वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, इस आंकड़े में अभी फेरबदल हो सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Anjini Dhawan: सिकंदर एक्ट्रेस अंजिनी धवन का वीडियो वायरल, ये काम करते आईं नजर; यूजर बोले- प्रेशर है कैमरा का
600 करोड़ी बनने से कितनी दूर है फिल्म?
‘छावा’ का प्रर्शन अगर इसी तरह रहा तो जल्द ही यह 600 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह 219.25 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते इसने 180.25 करोड़ रुपये बटोरे। तीसरे सप्ताह फिल्म ने 84.05 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे हफ्ते यह कलेक्शन 55.95 रहा। पांचवें हफ्ते भी फिल्म ने 33.35 करोड़ रुपये जुटाए, जिसकी बदौलत फिल्म की अब तक 586.35 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। फिल्म अब 600 का आंकड़ा छूने से महज 13.65 करोड़ की दूरी पर है। अब देखना है कि क्या यह 600 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाएगी।
यह खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: डॉक्टरों की निगरानी में सोनू सूद की पत्नी, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है हालत
तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
‘छावा’ ने रिलीज के बाद से ही कई सारी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म ने सनी देओल की 'गदर 2', रणबीर कपूर की 'एनिमल', शाहरुख खान की 'पठान' और 'बाहुबली 2' (हिंदी) जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ‘छावा’ 586.35 करोड़ की कमाई के साथ यह हिंदी सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
‘सिकंदर’ से जल्द होगा सामना
‘छावा’ काफी धीमी गति के साथ आगे बढ़ रही है। 30 मार्च को इसका सामना सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ से होगा। ऐसे में अगर फिल्म ने ‘सिकंदर’ से पहले 600 का आंकड़ा नहीं छुआ तो इसके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।