{"_id":"67e24d910e62653f650ab584","slug":"from-raid-2-to-war-2-these-big-movies-sequel-will-release-in-2025-here-is-the-list-2025-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sequel Movies In 2025: 'वॉर' और 'रेड' ही नहीं, इस साल रिलीज होंगे कई सीक्वल; एक में हैं 15 से ज्यादा एक्टर्स","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sequel Movies In 2025: 'वॉर' और 'रेड' ही नहीं, इस साल रिलीज होंगे कई सीक्वल; एक में हैं 15 से ज्यादा एक्टर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:25 PM IST
सार
Sequel Movies In 2025: बॉलीवुड में कई ऐसी फ्रेंचाइजी हैं जिनकी फिल्मों के सीक्वल का लोगों को इंतजार रहता है। इस साल दर्शकों को कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल देखने को मिलेंगे, क्योंकि आगामी महीनों में अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे बड़े स्टार्स अपनी फिल्मों के सीक्वल लेकर आ रहे हैं। जानिए इस लिस्ट में कौन-कौनसी फिल्में हैं शामिल।
विज्ञापन
1 of 7
सीक्वल फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar और @ajaydevgn और @hrithikroshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों की भरमार देखने को मिल रही है। निर्माता अपनी फिल्मों के फ्रेंचाइजी बनाने पर जोर दे रहे हैं और फिल्मों के सीक्वल और उनके अगले भाग ला रहे हैं। हाल ही में केसरी चैप्टर 2 का टीजर जारी किया गया है। इस फिल्म में जलियावाला बाग में हुई घटना और गोलीबारी को दिखाया जाएगा। केसरी के अलावा भी इस साल कई और फिल्मों के सीक्वल और फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी आने वाली है। जानिए इस कड़ी में और कौन-कौनसी फिल्में हैं शामिल हैं।
2 of 7
सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'रेड 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2
2018 में आई अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ 1980 में उत्तर प्रदेश में एक बाहुबली के घर पर हुई छापेमारी की असली कहानी पर आधारित थी। अब ‘रेड’ के लगभग 7 साल बाद मेकर्स ‘रेड 2’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म की घोषणा काफी पहले ही कर दी गई थी, जिसके बाद से ही दर्शक इस फिल्म के लिए उत्साहित थे। अब कल फिल्म की नई रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। ‘रेड 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में दिखाई देंगे।
3 of 7
हाउसफुल 5
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाउसफुल 5
साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी ‘हाउसफुल 5’ इस बार 6 जून को दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली थी ऐसे में फिल्म की पांचवीं कड़ी से भी लोगों को वैसी ही कॉमेडी की उम्मीद है। इस फिल्म में हाउसफुल के बाकी भागों की तरह एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। जिसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के अलावा, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, चित्रांगदा सिंह, नरगिस फाकरी और चंकी पांडे समेत कई सितारे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वॉर 2 में नजर आएंगे ऋतिक
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
वॉर 2
यशराज के स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी ‘वॉर 2’ इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 2019 में आई ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर ‘वॉर’ की अगली कड़ी है। इस बार भी फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। उनके साथ जूनियर एनटीआर इस बार दो-दो हाथ करते दिखेंगे। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और एडवेंचर देखने को मिल सकता है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजय देवगन-रकुलप्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn और @rakulpreet
दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। एक शादीशुदा और दो बच्चों के पिता के एक युवा लड़की के प्यार में पड़ने और फिर अपनी पत्नी और बच्चों से उसे मिलवाने की कहानी, इस कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म का अगला भाग ‘दे दे प्यार दे 2’ इस साल 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने पिछले साल ही कर दी थी। ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।